नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) को लेकर BJP और NDA में उनके सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवार हो गया है। राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से 68 सीटों पर बीजेपी चुनाव लडे़गी जबकि 10 सीट आजसू के खाते में गई हैं। इसके अलावा JDU को 2 और LJP को 1 सीट दी गई है। झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहला चरण 13 नवंबर को होगा जबकि दूसरा चरण 20 नवंबर को होगा। झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना 23 नवंबर को होगी।
शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने शिवराज सिंह चौहान को प्रभार सौंपा है। शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की, कि BJP और NDA पूरी मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। NDA गठबंधन ने सीट शेयरिंग भी फाइनल कर दी है। सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, इचागढ़, मांडू, जुगसालिया, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर सीट AJSU को दी गई हैं जबकि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा और तमाड़ विधानसभा सीट पर जेडीयू (JDU) ताल ठोकेगी। इसके अलावा चतरा विधानसभा सीट LJP के खाते में दी गई है। बाकी बची 68 सीटों पर बीजेपी जल्द ही अपने उम्मीदवार घोषित करेगी।
पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर मतदान किए जाएंगे
झारखंड में 13 नवंबर को पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर मतदान किए जाएंगे। वहीं 20 नवंबर को झारखंड में दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव आयोग (Election Commission) झारखंड के पहले चरण के चुनाव के लिए आज अधिसूचना आज जारी कर दी है और दूसरे चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना 25 अक्टूबर 2024 को जारी करेगा। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।





