back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जमीयत उलेमा ने झारखंड चुनाव को लेकर मुसलमानों के लिए जारी किए आदेश, BJP सांसद निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार थम गया है। झारखंड में 13 नवंबर 2024 को पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान होगा। इस बीच जमीयत उलेमा के एक आदेश पर BJP ने सवाल उठाए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखंड विधानसभा चुनाव की 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया दो चरणों में पूर्ण होगी। झारखंड के पहले चरण के चुनावों में राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर 2024 को मतदान होगा। लेकिन झारखंड विधानसभा चुनावों से पहले ही राज्य के नेता एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप पर लग गए हैं। इसी बीच झारखंड के लोहरदगा जिले में जमीयत उलेमा ने एक आदेश जारी कर दिया है। जमीयत उलेमा ने अपने आदेश के जरिए मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे अपना वोट इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को ही दें। जमीयत उलेमा के इस आदेश पर BJP ने बड़ा हमला बोल दिया है।

निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक ट्वीट के माध्यम से जमीयत उलेमा के एक आदेश पर बड़ा निशाना साधा है। निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “क्या यह देश मुसलमानों के कानून से चलेगा? यह फतवा भारत की एकता और अखण्डता पर प्रहार है।”  

“मुसलमान एक होकर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट दें “

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, जमीयत उलेमा ने अपने आदेश में कहा है कि मौजूदा मुल्क के हालात को देखते हुए और भारत सरकार का मुसलमानों के साथ जो रवैया है। इसके साथ ही जिस तरह मुसलमानों को NRC, यूनिफॉर्म सिविल कोड, वक्फ बोर्ड कानून लाकर और घुसपैठियों के बहाने डराने का काम किया जा रहा है। ऐसे में जमीयत उलेमा झारखंड से राय मशवरा करने के बाद जमीयत उलेमा जिला लोहरदगा सभी मुसलमानों से अपील करती है कि मुसलमान एक होकर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को अपना वोट दें और दिलाएं।

EC 23 नवंबर को झारखंड चुनाव के परिणाम घोषित कर देगा

बता दें कि झारखंड में विधानसभा के चुनाव को लेकर 11 नवंबर 2024 को चुनाव प्रचार थम गया। अब झारखंड में 13 नवंबर 2024 को पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए 43 सीटों पर मतदान होंगे। वहीं 20 नवंबर 2024 को झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव के लिए 38 सीटों पर मतदान होंगे। चुनाव आयोग 23 नवंबर 2024 को झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित कर देगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी के भारत-US ट्रेड डील वाले बयान पर निशिकांत दुबे का हमला, बोले- ‘ऐसा महामूर्ख LoP नहीं देखा’

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया वीडियो पर शुक्रवार...
spot_img

Latest Stories

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵