back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बरहेट विधानसभा सीट पर फिर से दिख रहा है हेमंत सोरेन का दम, चुनावी रुझानों में बनाई बढ़त

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है। बरहेट विधानसभा सीट पर फिर से हेमंत सोरेन का दम दिखाई दे रहा है। चुनावी रुझानों में हेमंत सोरेन ने बढ़त बनाई हुई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखंड की बरहेट विधानसभा सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई है। बरहेट विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव लड़ा है। चुनाव आयोग आज झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के वोटों की भी गणना कर रहा है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार झारखंड की बरहेट विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़त बनाई हुई है। बता दें कि हेमंत सोरेन ने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में दुमका विधानसभा सीट और बरहेट विधानसभा सीट दोनों से चुनाव जीता था। हेमंत सोरेन ने बाद में दुमका विधानसभा सीट को छोड़ दिया था।

हेमंत सोरेन एक बार फिर से राज्य के सीएम बन सकते हैं

बरहेट विधानसभा सीट हेमंत सोरेन की पार्टी JMM का गढ़ है। झारखंड वर्ष 2000 में बिहार से अलग होकर एक नया राज्य बना था। वर्ष 2000 में ही झारखंड के अलग राज्य बन जाने के बाद यहां विधानसभा चुनाव हुआ था। तभी से बरहेट विधानसभा सीट पर JMM का दबदबा रहा है। JMM ने वर्ष 2000 विधानसभा चुनाव से 2019 तक बरहेट विधानसभा सीट पर किसी अन्य दल को जीतने का मौका नहीं दिया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने आजसू से आये गमेलियल हेम्ब्रम को इस विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। खबर लिखने तक बरहेट विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़त बनाई हुई है। झारखंड में JMM और INC ने मिलकर NDA से बढ़त बनाई हुई है। अगर यह बढ़त जारी रही तो हेमंत सोरेन एक बार फिर से राज्य के सीएम बन सकते हैं।    

ECI के रुझानों के अनुसार हेमंत इस सीट से बढ़त बनाएं हुए हैं

वर्ष 2014 झारखंडविधानसभा चुनाव और वर्ष 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने लगातार दो बार बरहेट विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। इस बार हेमंत सोरेन तीसरी बार बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार वह इस सीट से बढ़त बनाएं हुए हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

ऊर्जा सही जगह लगाएं, हमने अखबारों में पढ़ा कि… CJI सूर्यकांत ने ED को लगाई फटकार; SC से हेमंत सोरेन को राहत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले के ट्रायल पर अंतरिम...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...