अमिताभ बच्चन की फिल्म से परवीन बाॅबी हुई थी बाहर, रंजीत ने किया अहम खुलासा

Anzar Hashmi

परवीन बाबी एक समय में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मानी जाती थी। वो 70-80 के दशक की टॉप एक्ट्रेस की सूची में शामिल थी। उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया है।

Parveen Bobby | Social Media

उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ भी कई फिल्में किया था। अब हाल ही में एक एक्टर रंजीत ने ये खुलासा कर दिया कि परवीन को अमिताभ की एक फिल्म से बाहर भी किया था और फिर जया बच्चन उस फिल्म में शामिल हुई थी।

Parveen Bobby | Social Media

रंजीत ने जिस फिल्म के बारे में बताया वो है 43 साल पहले साल 1981 में रिलीज हुई ‘सिलसिला’ है।

Parveen Bobby | Social Media

एक इंटरव्यू में रंजीत ने बताया कि “वो (परवीन बाबी) मेरी अच्छी दोस्त थी। वो काफी अकेली थी। वो बहुत खूबसूरत थीं। वो हमेशा मुस्कुराती रहती थीं और हम उन्हें उनकी दांतों की वजह से फाड़ा बोलती थी। एक दफा वो काफी दुखी होकर खूब रो रही थी"।

Parveen Bobby | Social Media

मैंने उनसे पूछा था कि "क्या हुआ परवीन?’ एक फिल्म बनी थी, ‘सिलसिला’. परवीन उसके लिए ओरिजिनन हीरोइन थी, लेकिन उन्हें फिल्म छोड़ने को कहा था"।

Parveen Bobby | Social Media

रंजीत ने ये भी कहा फिल्म रेखा और परवीन के साथ बननी थी, लेकिन किसी कंट्रोवर्सी की वजह से जया को कास्ट कर लिया गया और वो फिल्म रेखा और जया के साथ बनाई गई। बता दें कि उस पिक्चर को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया। शशि कपूर, संजीव कपूर भी उस फिल्म में मौजूद थे।

Parveen Bobby | Social Media

परवीन बाबी के बारे में बताया जाता है कि वो अपने जमाने में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेस की सूची में शामिल थी। उन्होंने अपना फिल्मी डेब्यू साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘चरित्र’ से कर दिया था।

Parveen Bobby | Social Media

वो अमिताभ बच्चन के साथ ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘शान’, ‘नमक हलाल’, ‘मजबूर’ समेत और भी कई फिल्मों में दिखी थी। परवीन बाबी की आखिरी फिल्म ‘इरादा’ थी, जो साल 1991 में रिलीज हुई थी। उसमें शत्रुघ्न सिन्हा लीड रोल में नजर आए थे। साल 2005 में परवीन ने इस दुनिया को अलविदा कहा था।

Parveen Bobby | Social Media