'बिग बॉस' जीतते ही बुरा टाइम शुरू हो जाता है क्या? Munawar Faruqui की गिरफ्तारी के बाद Elvish Yadav का ट्वीट

Anzar Hashmi

पहले एल्विश यादव और उनके बाद मुनव्वर फारूकी पुलिस के पचड़े में फंस गए। इस पर एल्विश यादव ने ट्वीट किया है, "बिग बॉस जीतने के बाद बुरा टाइम शुरू हो जाता है क्या?"

Munawwar Faruqui | Social Media

दरअसल एल्विश यादव ने बिग बॉस OTT की सीज़न 2 जीता था और मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 के विनर बने थे। बीते दिनों दोनों ही पुलिस से दो-चार होते नज़र आए।

Munawwar Faruqui | Social Media

पहले एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एल्विश पर पार्टियों में सांपों के जहर की सप्लाई करने का आरोप लगा था। वहीं, उनके फार्महाउस से दुर्लभ सांप भी पुलिस ने बरामद किए थे। एल्विश फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

Munawwar Faruqui | Social Media

दूसरी तरफ, 26 मार्च को मुनव्वर फारूकी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। असल में पुलिस ने एक हुक्का बार में छापा मारा था। मुनव्वर भी वहीं थे।

Munawwar Faruqui | Social Media

पुलिस ने मुनव्वर समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था और सभी को हिरासत में लिया था। हालांकि, बाद में पूछताछ के बाद पुलिस ने नोटिस देकर उन्हें घर जाने दिया था।

Munawwar Faruqui | Social Media

रियलिटी शोज़ से चमके इन दोनों ही सेलेब्स ने फिलहाल रियलिटी शो नहीं करने का फैसला किया है। उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी' ऑफर किया गया था, हालांकि, दोनों ने ही शो करने से इनकार कर दिया है।

Munawwar Faruqui | Social Media

आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में मुनव्वर फारूकी की जर्नी बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव से भरी थी। शुरुआत में उन्हें एक स्ट्रॉन्ग कंटेंडर के तौर पर देखा गया। हालांकि, बीच में कुछ समय के लिए वो एक ही तरह का गेम खेलते हुए थोड़े बोरिंग भी लगे।

शो के बीच में बिग बॉस ने उनकी पार्टनर रहीं आयशा खान को एंट्री थी। उनके आने के बाद मुनव्वर फारूकी इमोशनली बहुत कमजोर दिखे। हालांकि, फैन्स ने उन्हें उस सिचुएशन का सामना करते देखा और आखिर में उन्हें ट्रॉफी दिलवा दी।

Munawwar Faruqui | Social Media