Elvish Yadav: यूटूबर एल्विश यादव पर सांप का जहर तस्करी करने का लगा संगीन आरोप, पुलिस ने किया FIR दर्ज

Raftaar Desk RPI

Youtuber एल्विश यादव विवादों में फंस गए हैं ,एल्विश पर नोएडा की एक रेव पार्टी में सांप का जहर और विदेशी लड़कियों की सप्लाई समेत कई आरोप लगे है।

Elvish Yadav | Social Media

आप को बता दे कि जानवरों के वेलफेयर के लिए काम करने वाली संस्था पीपल फॉर एनिमल से जुड़े गौरव गुप्ता ने एल्विश के खिलाफ एक FIR दर्ज करवाया है जिसमें ये सब संगीन आरोप लगाये गये है।

Elvish Yadav | Social Media

इस मामले में पुलिस ने अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उन्होने एल्विश का नाम लिया है।

Elvish Yadav | Social Media

एल्विश यादव पे लगे इन आरोपों के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियों वायरल हो रहा है जिसमें एल्विश एक सांप को अपने कंधे पर रखते और उसे चूमते नजर आ रहे है।

Elvish Yadav | Social Media

इस वायरल वीडियो पर एल्विश ने दावा किया गया ये सांप वाला सीन एक गाने के शूट के दौरान का जिसको गलत तरह से प्रचारित किया जा रहा है।

Elvish Yadav | Social Media

अपने ऊपर लगे इन आरोपों के लेकर एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि उन पर लगे ये आरोप झूठे है, ये उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।इसके साथ इन्होने ये भी कहा की वो जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।

Elvish Yadav | Social Media

आप को बता दें कि एल्विश यादव एक यूटूबर और सोशल मीडिया आइकन हैं, जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है।

Elvish Yadav | Social Media

ये Big Boss OTT 2 विनर भी रह चुके है। Big Boss के जरिए इन्होने और लोकप्रियता हासिल की है।

Elvish Yadav | Social Media