Marriage Problems: अगर आप शादी करने का कर रहे प्लान तो अपनी GK को कर लें दुरुस्त वरना जिंदगी भर रहेगा पछतावा

Raftaar Desk - P1

अगर आप शादी करने की सोच रहे हैं और आपकी जनरल नॉलेज अच्छी नहीं है तो आप मुसीबत मे पड़ सकते है। जीं, हां यह कोई व्यंग नहीं बल्कि सच है।

Marriage Problems | Instagram

बीते 11 जून को थाना करंडा इलाके की बसंत पट्टी में शादी की रस्म के दौरान एक साली ने दूल्हे से देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछ लिया। लेकिन दूल्हा नहीं बता पाया।

Marriage Problems | Instagram

इसके बाद दुल्हन की सहेलियों ने और भी सवाल किए, लेकिन दूल्हा जवाब नहीं दे सका। इससे हैरान दुल्हन ने दूल्हे को मंदबुद्धि मानकर नकार दिया।

Marriage Problems | Instagram

बाद में घरातियों के दबाव में दूल्हे के छोटे भाई से दुल्हन की शादी करा दी गई और विदाई कराकर बारातियों के साथ दुल्हन ससुराल चली आई।

Marriage Problems | Instagram

फिर लड़की वाले अपनी बेटी को लेने उसकी ससुराल पहुंचे तो मामला पुलिस के पास पहुंचा।

Marriage Problems | Instagram

सैदपुर थाना इलाके के नसीरपुर गांव निवासी शिव शंकर (27) पुत्र राम अवतार राम की शादी बसंत पट्टी गांव निवासी लखेदू राम की पुत्री रंजना से तय थी।

Marriage Problems | Instagram

शिव शंकर बारातियों संग 11 जून को लड़की के घर पहुंचा। रात को शिव शंकर की रीति रिवाज के साथ रंजना से शादी कराई गई।

Marriage Problems | Instagram

लड़के के पिता राम अवतार का आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने बड़े लड़के शिव शंकर को हाफ माइंड बताकर असलहे के दम पर छोटे लड़के अनंत से शादी करा दी।

Marriage Problems | Instagram

छोटे पुत्र अनंत की उम्र भी अभी कम है। जिसके बाद भी वे लोग शादी को मान्यता देते हुए बहू को लेकर घर आ गए।

Marriage Problems | Instagram

थानाध्यक्ष वंदना सिंह का कहना है कि किसी की तरफ से कोई शिकायती पत्र नहीं मिला था।लड़की पक्ष की शिकायत पर 112 नंबर लड़के को थाने ले आई थी।

Marriage Problems | Instagram

फिर दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर मामला सुलझा लिया और लड़के को छोड़ दिया गया है। अब गाजीपुर में इस शादी को लेकर खूब चर्चाएं हैं।

Marriage Problems | Instagram