प्रेमिका के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो भारत में इन जगहों पर करें विजिट

Anzar Hashmi

शादी में दुल्हा-दुल्हन के अलावा उनके परिवार, दोस्त और रिश्तेदार भी शामिल होते हैं। वहीं, शादी के बाद पति-पत्नी जीवनभर एक साथ रहने के लिए भी प्रतिबद्ध रहते हैं।

Travel Tips | Pixabay

मगर शादी के बाद एक ऐसा समय भी आता है, जब नवविवाहित लोग एक दूसरे को जानने को उत्सुक रहते हैं जिसके लिए हनीमून से बेहतर विकल्प कुछ नहीं है। वहीं, अपने पार्टनर के साथ कपल ट्रिप की प्लानिंग कर के इन रोमांटिक जगहों पर घूम सकते हैं।

Travel Tips | Pixabay

शिमला, अपने साथी के साथ बर्फ से ढकी पहाड़ियों और हरी घास के मैदानों में घूमने के लिए खास स्थान माना जाता है।।

Travel Tips | Pixabay

मनाली, न्यू कपल्स के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टीनेशन होता है। यह भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में स्थित एक हिल स्टेशन है। कुल्लू घाटी के उत्तरी छोर के पास, ब्यास नदी घाटी में 2,050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान, विशाल बर्फ से ढंके पहाड़ों से घिरा हुआ रहता है।

Travel Tips | Pixabay

प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ों के शौकीन हैं, तो पार्टनर के साथ तमिलनाडु के ऊटी शहर पहुंच सकते हैं। ऊटी बेहद रोमांटिक जगह मानी जाती है। कपल के लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं है।

Travel Tips | Pixabay

राजस्थान में स्थित उदयपुर भारत की खूबसूरत जगहों में शामिल है जिसे ‘झीलों के शहर’ के तौर पर जाना जाता है। उदयपुर अपने शानदार किलों, मंदिरों, खूबसूरत झीलों, महलों, संग्रहालयों और वन्यजीव अभयारण्यों के लिए जाना जाता है।

Travel Tips | Pixabay

कुमारकोम, पन्ना हरी बैकवाटर की भूमि मानी जाती है। कुमारकोम घूमने के लिए एक सही जगह है। बैकवाटर के चारों ओर एक साथ घूम सकते हैं।

Travel Tips | Pixabay

हनीमून की बात हो और भला गोवा का नाम ना आए, तो हनीमून भी अधूरा हो जाता है। गोवा हमेशा से जश्न का शहर के तौर पर मशहूर है।

Travel Tips | Pixabay