Ramzan 2024: सेहरी में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, बढ़ सकती है दिक्कत

Anzar Hashmi

रमजान में रोज़े के दौरान लोग केवल सूरज ढलने के बाद शाम को इफ़्तार में और सुबह सूर्योदय से पहले सुहूर यानी सहरी के समय ही कुछ खा सकते हैं। इससे अलग दिनभर पानी तक पीने की अनुमति नहीं होती।

Health Tips | Pixabay

यानी आपको पूरे दिन भूखा और प्यासा रहना होता है। ऐसे में आप सहरी के समय क्या खाते हैं, इस बात पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है।

Health Tips | Pixabay

पूरे दिन एनर्जेटिक बने रहने के लिए यहां हम आपको 5 ऐसे फूड बता रहे हैं, जिनका रोज़े की सुबह सहरी में सेवन करने से बचना चाहिए। आइए इनको चेक कर लेते हैं।

Health Tips | Pixabay

सहरी में अधिक तली-भुनी और मसालेदार चीजें खाने से बचना चाहिए। इस तरह के भोजन में अनहेल्दी फैट्स और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जिससे फिर आपको दिनभर अपच, ब्लोटिंग, गैस, खट्टी डकारें, एसिडिटी जैसी दिक्कत हो सकती है।

Health Tips | Free Pik

एक सीमित मात्रा में ही नमक का सेवन करना चाहिए। दरअसल, अधिक नमक खाने से शरीर में सोडियम का लेवल हाई हो जाता है जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। इससे आपको दिन के समय अधिक प्यास लग सकती है।

Health Tips | Pixabay

सहरी में चाय/कॉफी भूलकर नहीं पीना चाहिए। शरीर में कैफीन बाॅडी को डिहाइड्रेट करता है, जिससे आपको ज्यादा प्यास लगने के चलते आप कमजोर महसूस करते हैं।

Health Tips | Pixabay

सुबह के समय फ्रूट जूस, सोड़ा और अन्य तरह की एनर्जी ड्रिंक नहीं पीना चाहिए। इन ड्रिक्स में अलग से शुगर ऐड होती है जिससे ब्लड शुगर लेवल हाई होता है।

Health Tips | Pixabay

इन सब से अलग बहुत अधिक तीखा नहीं खाना चाहिए। इस तरह का भोजन हीटबर्न और एसिड रिफ्लक्स की परेशानी को बढ़ा सकता है, जिससे आप दिनभर बीमार महसूस करेंगे।

Health Tips | Pixabay