Calcium की कमी से हो जाती हैं ये परेशानियां, इन चीज़ों को खाकर खुद को रखें तंदुरुस्त

Anzar Hashmi

कैल्शियम की कमी होने पर शरीर कई तरह से प्रभाव बढ़ना शुरु हो जाता है। हड्डियों में दर्द से डेंटल कैविटीज, मसल्स क्रैंप्स, नींद की कमी और नर्व्स संबंधी दिक्कत होने लगती है।

Health Tips | Pixabay

कैल्शियम की कमी से बचना जरुरी है। कमी ज्यादातर उन लोगों को होती है जो दूध पीना नहीं पसंद करते। जो लोग दूध नहीं पी रहे हैं वे इन चीजों को खानपान का हिस्सा बनाकर कैल्शियम की कमी को आसानी से पूरा करें।

Health Tips | Pixabay

आयरन ही नहीं बल्कि पालक के पत्ते कैल्शियम से भरपूर रहता है। एक कप पका हुआ पालक में दिनभर की जरूरत का 25 फीसदी तक कैल्शियम रहता है।

Health Tips | Pixabay

शरीर की कैल्शियम की कमी पूरी करनी है तो चिया सीड्स का काफी असर रहता है। एक चम्मच चिया सीड्स को रोजाना पानी में भिगोकर खाने पर भी कैल्शियम की कमी आसानी से पूरी हो जाएगी।

Health Tips | Pixabay

सूखे मेवे पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते हैं। इनमें प्रोटीन से लेकर विटामिन और खनिज भी शामिल होते हैं। बादाम ऐसा सूखा मेवा है जिसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा मौजूद है। बादाम को रोजाना खाया जाए तो शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती।

Health Tips | Pixabay

वीगन और वेजीटेरियन लोगों के लिए टोफू कैल्शियम का शानदार सोर्स होता है। सोया मिल्क, सोयाबीन, टोफू और अन्य सोया प्रोडक्ट्स से भी शरीर को अच्छी मात्रा में कैल्शियम रहता है। टोफू को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Health Tips | Pixabay

कीवी विटामिन सी के अच्छे सोर्स होते हैं। लेकिन उनमें कैल्शियम भी खूब रहता है। यह कैल्शियम शरीर के लिए बेहद फायदेमंद रहता है। इस फल में 60 मिलीग्राम कैल्शियम रहते हैं। पूरा फल या इसका ग्लास भर जूस पीना चाहिए।

Health Tips | Pixabay

संतरा हर किसी को पसंद आता है। अकसर खा लेते हैं यह बिना जाने कि वे कितना लाभदायक है। संतरों में भी विटामिन सी के अलावा कैल्शियम काफी मात्रा में मौजूद होता है।

Health Tips | Pixabay