Girls Trip हो गई है बोरिंग, इन टिप्स से बनाएं यात्रा को मजेदार

Anzar Hashmi

अगर आप अपनी गर्ल गैंग यानी सहेलियों के साथ कुछ अच्‍छा और मजेदार वक्‍त गुजारना चाहती हैं। लड़कियों की यात्रा नई चीज़ों को आज़माने और एक-दूसरे को बेहतर तरह से जानने और यादगार लम्‍हें जीने का सबसे बेहतर जरिया है।

Travel Tips | Pixabay

आप कुछ खास आइडियाज़ के साथ ही प्‍लान बना सकती हैं। प्‍लान ऐसा हो जो आपके बोरिंग ट्रिप को भी मौज-मस्‍ती के साथ भरा रहता है। कुछ ऐसे फन एक्टि‍विटीज़ से भरपूर आइडियाज़ लेकर आ रहे हैं। जिससे आप गर्ल ट्रिप यादगार बना पाएंगे।

Travel Tips | Pixabay

मजेदार समय बिताना है तो मिलकर एक कॉस्‍ट्यूम डिनर प्‍लान करना भी बेहतर विकल्प माना जाता है। इसके तहत किसी एक थीम पर सभी सजकर खास प्‍लेस में डिनर प्लान कर सकते हैं। जैसे स्‍कूल डेज, कसीनो पार्टी या कुछ और।

Travel Tips | Pixabay

आप ऐसी जगह जाने का प्लान बना लें। जहां आप आसानी से रेंट पर बाइक या गाड़ी ले सकती हैं। अपनी पसंदीदा जगहों और शहर को एक्‍सप्‍लोर कर पाएंगी और सहेलियों के साथ मजेदार टाइम गुजार पाएंगी।

Travel Tips | Pixabay

आप एक ऐसा घर बुक कर सकते हैं जहाँ किचन का इंतजाम रहना जरुरी होता है। आप कुछ नई रेसिपी ट्राई कर सकती हैं और बेकिंग प्रतियोगिता भी करने से लाभ मिलता है। आप साथ में कुकिंग क्‍लास भी ज्‍वाइन कर पाएंगे।

Travel Tips | Pixabay

सभी स‍हेलियां मिलकर एक दिन स्‍पा डे सेलिब्रेट कर सकती हैं। आप पहले से ही ऐसे स्‍पा को बुक करें। जहां सभी दोस्‍त एक साथ मालिश, मेनीक्‍योर, पेडिक्‍योर, फेशियल आदि का फायदा ले सकते हैं।

Travel Tips | Pixabay

पने वेकेशन के एक या दो दिन आप सभी मिलकर किसी जुम्‍बा क्‍लास का लुत्फ उठा सकते हैं। यकीन मानिये, ये काफी मजेदार रहने वाला है। आप चाहें तो योग या स्‍विमिंग क्‍लास भी कर सकते हैं।

Travel Tips | Pixabay

आप अपने ट्रिप में एक हाइकिंग एक्टिविटी भी शामिल कर सकते हैं। पहाड़ों, नदियों और पेड़-पौधों के बीच आप सभी काफी एन्‍जॉय करें। यहां आप तरह तरह की सेल्‍फी का आनंद ले सकते हैं।

Travel Tips | Pixabay

आप किसी पार्क या खुली जगह में पिकनिक का प्लान कर सकते हैं। यहां आप खाने-पीने के अलावा, खुले आसमान के नीचे लेटना, जोर-जोर से गाना, गेम आदि को एंजाॅय कर पाएंगे।

Travel Tips | Pixabay