World Cancer Day: इन सेलेब्स ने कैंसर की खतरनाक बीमारी को दी मात

Abhay Tripathi

कैंसर काफी बड़ी और खतरनाक बीमारी है अगर समय रहते आप ने इसका इलाज नहीं करवाया तो इसका इलाज संभव नहीं है। वहीं आज हम आपको कुछ ऐसेबॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने इस बीमारी को मात दी।

World Cancer Day | Social Media

संजय दत्त

आपको बता दें कि संजू बाबा को 4th स्टेज पर आकर अपनी इस बीमारी का पता चला लेकिन उन्होंने इसे हरा दिया था।

Sanjay Dutt | Social Media

युवराज सिंह

भारतीय क्रिकेट खिलाडी युवराज सिंह भी इस बीमारी का शिकार हुए थे। लेकिन उन्होंने इस बीमारी से झुझते हुए देश को वर्ल्ड कप जिताया था। और अपनी इस बीमारी पर विजय हासिल किया था।

Yuvraj Singh | Yuvraj Singh-Instagram

मनीषा कोइराला

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को भी ओवेरियन कैंसर हुआ था। उन्होंने इस जंग को अपनी एक किताब के जरिए लोगों को बताया था।

Manisha Koirala | Social Media

सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे की कैंसर से जंग ने सभी को हैरान कर दिया था क्योंकि एक्ट्रेस अपने कैंसर ट्रिटमेंट के दौरान उड़े बालों की तस्वीरें अक्सर शेयर करती थी।

Sonali Bendre | Social Media

ताहिरा कश्यप

ताहिरा कश्यप बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी हैं। ताहिरा भी इस बीमारी से लड़ कर जीत हासिल की थी। ताहिरा हमेशा ही अपनी बीमारी के बारे में सबके सामने खुल कर बात की और जागरुकता फैलाने के लिए उससे जुड़ी जानकारियां भी देती है।

Tahira Kashyap | Social Media

राकेश रोशन

रितिक रोशन के पिता राकेश रोशन को थ्रोट कैंसर हो गया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इस बीमारी को मत दे दी।

Rakesh Roshan | Social Media

अनुराग बसु

अनुराग बसु काफी बड़े फिल्म मेकर है। उन्हें 2004 में ल्यूकीमिया कैंसर हो गया था। ल्यूकीमिया एक तरह का ब्लड या फिर बोन मैरो कैंसर होता है। उस समय उनका केस काफी क्रिटिकल था। मगर अब अनुराग ने इस बीमारी को मात दे दी ।

Anurag Basu | Social Media