प्राण प्रतिष्ठा से पहले देख डालिए राम कथा पर बनी ये फिल्में

Abhay Tripathi

संपूर्ण रामायण

1961 में रिलीज हुई बाबूभाई मिस्त्री द्वारा निर्देशित 'संपूर्ण रामायण' 3 घंटे की एक बेहतरीन फिल्म है जिसमें भगवान श्री राम के जन्म से लेकर उनके रावण को पराजित करने तक के सफर को खूबसूरती से दिखाया गया है।

Sampoorn Ramayana | YouTube

लव कुश

वी.मधुसूदन राव की निर्देशित 'लव कुश' फिल्म भगवान राम के जुड़वां बेटों लव और कुश की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म 1943 में रिलीज हुई थी।इसमें जीतेंद्र जया प्रदा और अरुणा ईरानी जैसे संन कलाकार शामिल है इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

Luv Kush | YouTube

राम राज्य

भगवान श्री राम और सीता के 14 वर्षों के वनवास पर आधारित फिल्म ‘राम राज्य’ 1943 में रिलीज हुई थी। विजय भट्ट निर्देशित यह फिल्म उस जमाने में बहुत हिट साबित हुई थी।

Ram Rajya | YouTube

राम सेतु

साल 2022 में आई अक्षय कुमार स्टारर राम सेतु' एक बेहतरीन फिल्म है जिसमें रामायण में चर्चित राम सेतु जिसकी मदद से भगवान श्री राम माता सीता से मिलने लंका पहुंचे थे, उसके बारे में है। इसे आप अमेजन प्राइम विडियो पर देख सकते हैं।

Ram Setu | Pinterest

आदिपुरुष

2023 में आई फिल्म आदिपुरुष' रामायण का ही एक छोटा रूप है, जिसमें 3 घंटे के अंदर रामायण की कहानी को दिखाने की कोशिश की गई है।इस फिल्म में प्रभास प्रभु श्री राम का किरदार निभा रहे हैं और कृति सेनन माता जानकी के रूप में नजर आ रही हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप हो गई लेकिन इस फिल्म में भगवान राम पर बने भजन को लोगों ने काफी पसंद किया।

Adipurush | Pinterest

सेतु बंधन

फादर ऑफ इंडियन सिनेमा कहे जाने वाले दादासाहेब फाल्के की ओर से निर्देशित 'सेतु बंधन' एक साइलेंट फिल्म है, जिसमें श्री राम ने समुद्र पर जिस सेतु का निर्माण किया था उसके निर्माण की कहानी को दिखाया गया है।

Setu Bandhan | Pinterest

बजरंबली

1976 में चंद्रकांत की ओर से निर्देशित फिल्म 'बजरंबली' प्रभु श्री राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान जिन्हें बजरंगबली भी कहा जाता है, उनके ऊपर आधारित है। इस फिल्म में श्री राम और माता जानकी के प्रति उनकी भक्ति और समर्पण को दिखाया गया है। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

Bajrangbali | YouTube

हनुमान

2005 में आई 'हनुमान एक एनिमेटेड फीचर फिल्म है, जिसमें हनुमान जी के जन्म से लेकर उनके प्रभु श्री राम के प्रति भक्ति और प्रेम को दिखाया गया है। इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

Hanuman | Pinterest