Weekend Movies: इस वीकेंड घर बैठकर देखें ये बेहतरीन फिल्में व वेब सीरीज

Abhay Tripathi

Sam Bahadur-सैम बहादुर

विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' गणतंत्र दिवस वाले दिन 26 जनवरी को जी5 पर रिलीज होगी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की जिसके बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।आप इस फिल्म को देख कर देश के प्रति गर्व महशूस करेंगे।

Sam Bahadur | Pinterest

Killer Soup-किलर सूप

'किलर सूप' एक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है जो की नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। ये 11 जनवरी 2024 को स्ट्रीम हुई थी। इसे 'अभिषेक चौबे' ने डायरेक्ट किया है। बताया जा रहा है कि साल 2017 में तेलंगाना में एक केस हुआ था, ये उस पर ही बेस्ड है।

Killer Soup | Pinterest

Berlin-बर्लिन

बर्लिन एक ऐसी थिलर वेब सीरीज है जो आप को बोर बिलकुल नहीं करेगी। इस ठंड में आप अपने घर पर ही बैठकर इसका मजा ले सकते हैं। जो एलेक्स पिना और एस्तेर मार्टिनेज लोबेटो द्वारा बनाई गई है।

Berlin | Pinterest

Indian Police Force -इंडियन पुलिस फोर्स

यह वेब सीरीज रोहित शेट्टी द्वारा बनाई गई है। इस वेब सीरीज में शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबरोय और सिद्धार्त मल्होत्रा पुलिस का रोल निभा रहे है।इस वेब सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है।

Indian Police Force | Pinterest

Tiger 3-टाइगर 3

सिनेमाघरों में अपना जादू चलाने के बाद फिल्म 'टाइगर 3' अमेजन प्राइम वीडियो पर आ गई है। इस फिल्म में सलमान खान ,'कैटरीना कैफ और विलेन का किरदार निभा रहे इमरान हाशमी है।

Tiger 3 | Pinterest

Tejas-तेजस

राम मंदिर पर आधारित एक्ट्रेस कगना राणावत की फिल्म 'तेजस' कुछ ही दिन पहले 'जी 5' पर रिलीज हुई है। राम मंदिर के इस मौहाल पर आप को यह फील बिल्कुल भी निराश नहीं करेगी।

Tejas | Pinterest

The Legend of Hanuman-द लेजेंड ऑफ हनुमान

वेब सीरीज 'द लेजेंड ऑफ हनुमान' का सीजन 3 डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुआ है। अगर आप इस भक्ति बारे मौहाल में एक अच्छी वेब सीरीज की तलाश कर रहे है तो ये आप के लिए एक अच्छी सीरीज साबित होगी।

The Legend of Hanuman | Pinterest

Animal-एनिमल

साल 2023 में आई रणबीर कपूर की ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म 'एनिमल' शुक्रवार 26 जनवरी को ओटीटी पर आ रही है।कहा जा रहा है कि फ‍िल्‍म को 8 मिनट के एक्‍स्‍ट्रा फुटेज के साथ रिलीज किया जाएगा। ये फुटेज सिनेमाहॉल रिलीज से हटा दिया गया था। इस फ‍िल्‍म को नेटफ्लिक्‍स पर देखा जा सकेगा।

Animal | Pinterest