यहां देख सकते हैं Bigg Boss 17 Grand Finale LIVE, सलमान बताएंगे विनर का नाम

Abhay Tripathi

टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 17वां सीज़न अब खत्म हो रहा है। 28 जनवरी को शो का ग्रैंड फिनाले है, जिसमें टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारे बतौर गेस्ट शामिल होंगे।

Bigg Boss 17 | www.raftaar.in

शो में अब के केवल टॉप 5 सदस्य ही बचे हैं। अंकिता लोखंडे,अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी शो के फाइनलिस्ट बन गए हैं।

Bigg Boss 17 | www.raftaar.in

फिनाले को बस एक ही दिन रह गया है और फैन्स अपने फेवरिट कंटेस्टेंट को जिताने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं।

Bigg Boss 17 | www.raftaar.in

इस बार ग्रैंड फिनाले 6 घंटा लंबा चलेगा। फिनाले शाम 6 बजे से ही कलर्स चैनल पर शुरू हो जाएगा। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर भी Bigg Boss 17 Live Telecast देख सकते हैं।

Bigg Boss 17 | www.raftaar.in

बिग बॉस 17 के घर में टॉप 5 सदस्य को सपोर्ट करने घर में करण कुंद्रा, पूजा भट्ट, शालीन भनोट,अमृता खानविलकर और संदीप सिकंद आए हैं।

Bigg Boss 17 | www.raftaar.in

दर्शक कई दिनों से इस सीजन की ट्रॉफी को देखने के लिए उत्सुक थे। वहीं अब बिग बॉस 17 की ट्रॉफी का पहला लुक सामने आ गया है। इस बार की ट्रॉफी हर सीजन से बिल्कुल अलग और अद्भुत नजर आ रही है।

Bigg Boss 17 | www.raftaar.in

सोशल मीडिया पर विनर को लेकर चर्चा तेजी से हो रही है। अब ये तो रविवार 28 जनवरी को ही पता चलेगा की किस सदस्य ने बाजी मारी।

Bigg Boss 17 | www.raftaar.in

वोटिंग ट्रेंड में मुनव्वर फारूकी का दबदबा है। वोटिंग ट्रेंड से माना जा रहा है कि मुनव्वर ये सीजन जीतेंगे। वहीं ऐसा अनुमान लगया जा रहा की बिग बॉस 17 की ट्रॉफी के लिए मुनव्वर और अंकिता में लड़ाई छिड़ेगी।

Bigg Boss 17 | www.raftaar.in