Best Places in Delhi: 'दिल्ली-दर्शन' के लिए इन जगहों पर जरूर जाएं

Raftaar Desk RPI

लाल किला

मुगल सम्राट शाहजहां के द्वारा बनवाया गया लाल किला। लाल किला मुगल काल की सबसे लोकप्रिय कलाकृतियों में से एक है।यह लाल बलुआ पत्थरों का प्रयोग करके निर्मित किया गया है। इसे यूनेस्को द्वारा 2007 में विश्व विरासत स्थलों के लिस्ट में शामिल किया गया था।

Best Tourist Place in Delhi | Social Media

इंडिया गेट

प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों की याद में बन इंडिया गेट भी दिल्ली में घूमने के लिए एक परफेक्ट जगह है। आप इंडिया गेट घूम सकते हैं इसके आसपास पार्क हैं जहां काफी एक्टिविटी होती रहती हैं।

Best Tourist Place in Delhi | Social Media

कुतुब मीनार

कुतुबुद्दीन ऐबक ने कुतुब मीनार को बनवाया था, उस वक्त ये दिल्ली की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल थी। कुतुब मीनार को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं।

Best Tourist Place in Delhi | Social Media

हुमायूँ का मकबरा

दिल्ली में घूमने के लिए हुमायूं का मकबरा भी है।इसे हुमायूँ की पत्नी हाजी बेगम ने बनवाया था। इसको देखने के लिए लोग देश के कोने-कोने से आतो है।

Best Tourist Place in Delhi | Social Media

अक्षरधाम मंदिर

दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर काफी खूबसूरत है। आपको यहां जरूर जाना चाहिए, ये मंदिर कई हिस्सों में बंटा है। यहां लाइट शो, नौका विहार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठा सकते है।

Best Tourist Place in Delhi | Social Media

छत्तरपुर मंदिर

ये साउथ दिल्ली में बना प्राचीन मंदिर है। ये मंदिर मुख्य रूप से देवी कात्यायनी को समर्पित है,यहां आपको सभी देवी-देवताओं की मूर्तियां मिल जाएंगी आप छत्तरपुर मंदिर घूमने जा सकते हैं।

Best Tourist Place in Delhi | Social Media

इस्कॉन मंदिर

दिल्ली में इस्कॉन मंदिर भी है जहां बड़ी संख्या में भगवान कृष्ण के भक्त पहुंचते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर ये मंदिर देखने लायक होता है।

Best Tourist Place in Delhi | Social Media

लोटस टेंपल

लोटस टेंपल में किसी भगवान की मूर्ति नहीं है। यहां आप अपने भगवान की उपासन कर सकते हैं,यहां का शांतिपूर्ण वातावरण आपके तन-मन को शांत कर देगा।

Best Tourist Place in Delhi | Social Media

जामा मस्जिद

दिल्ली की जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है,जामा मस्जिद शाहजहां की सबसे प्राचीन इमारतों में से एक है। ईद पर यहां भारी भीड़ होती है।

Best Tourist Place in Delhi | Social Media

नेशनल रेल म्यूज़ियम

अगर आपके साथ बच्चे हैं तो आप रेल म्यूज़ियम घूमने जा सकते हैं,यहां आपको पुरानी रेल, टॉय ट्रेन, डीजल इंजन और स्टीम इंजन से चलने वाली ट्रेन देखने को मिलेंगी।

Best Tourist Place in Delhi | Social Media