Best Picnic Spot Near Delhi: वीकेंड पर बिताना चाहते हैं मस्ती भरे पल, तो पिकनिक के लिए Perfect है ये जगह

Raftaar Desk - P1

मानसून के साथ बरसात के मौसम में पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी है। हरी-भरी वादियां, पहाड़, झरने व प्राकृतिक सुंदरता समेटे हरितिमा के बीच विंध्य क्षेत्र पूरे उत्तर प्रदेश का पसंदीदा स्थल है।

Best Picnic Spot Near Delhi | Social Media

हालांकि विंध्य क्षेत्र के पर्यटक स्थलों पर पूर्वांचल के पर्यटकों की अधिक भीड़ जुटती है। मौसम सुहाना होने के साथ अब सैलानी पिकनिक मनाने के लिए पर्यटन स्थलों पर पहुुंचने लगे हैं।

Best Picnic Spot Near Delhi | Social Media

जलप्रपात पर अधिक पानी बढ़ने से खतरे का भी अंदेशा है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने सैलानियों से पर्यटन स्थल पर सतर्क रहकर पिकनिक मनाने की अपील की है।

Best Picnic Spot Near Delhi | Social Media

खतरनाक जलप्रपात पर स्नान करने पर रोक लगा दी है। साथ ही शराब का सेवन न करने व जलप्रपात पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Best Picnic Spot Near Delhi | Social Media

विंध्य क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक पर्यटन स्थल है। लखनिया दरी, सिद्धनाथ दरी, चूनादरी, खजुरी बंधा, खड़ंजा, विंढमफाल, टांडाफाल, कुशियरा फाल, बकरिया फाल सहित अन्य पर्यटन स्थल पर बरसात के मौसम में हजारों सैलानियों की प्रतिदिन भीड़ लगती है।

Best Picnic Spot Near Delhi | Social Media

परिवार व दोस्तों के साथ लोग यहां पिकनिक मनाने आते हैं। बाटी-चोखा, दाल-चावल, चिकन आदि व्यंजन का लुत्फ उठाते हैं। हालांकि इस बार देर से बारिश शुरू हुई, लेकिन फिर भी मौसम इन दिनों सुहाना हो गया है।

Best Picnic Spot Near Delhi | Social Media

रुक-रुक ही सही बारिश होने से पर्यटन स्थलों पर लोग खूब मौज-मस्ती कर रहे हैं। आसमान में बादल छाए रहने से चल रही ठंड हवा लोगों को गुदगुदा रही है। वहीं सुहाना मौसम लोगों को लुभा भी रहा है।

Best Picnic Spot Near Delhi | Social Media

जलप्रपातों पर सैलानियों की भीड़ के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। पर्यटन स्थलों से संबंधित थानों की पुलिस को वहां पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की घटना न हो सके।

Best Picnic Spot Near Delhi | Social Media