Urfi Javed हुईं बिग बॉस के मुनव्वर फारुकी पर फिदा, कॉमेडियन के लिए कह दी ये बड़ी बात

Anzar Hashmi

बिग बॉस का सीज़न 17 अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। इस सीज़न को Bigg Boss OTT की एक्स कंटेस्टेंट उर्फी जावेद भी खूब मन लगाकर देख रही हैं।

Urfi Javed | Social Media

उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें शो में क्या अच्छा लग रहा है और क्या नहीं। उन्होंने बताया कि उन्हें मुनव्वर फारुकी बहुत पसंद हैं।

Urfi Javed | Social Media

उर्फी ने कहा कि अगर मुनव्वर के साथ उनकी बात बन जाए, तो उन्हें अच्छा लगेगा।

Urfi Javed | Social Media

उर्फी जावेद अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। अब ये देखना इंटरेस्टिंग होगा कि उर्फी के इस प्रपोज़ल पर घर से निकलने के बाद मुनव्वर क्या जवाब देते हैं।

Urfi Javed | Social Media

बिग बॉस के घर में मुनव्वर फारुकी का ग्राफ काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। हालांकि, शुरुआत से ही वो शो के टॉप कंटेंडर बने हुए हैं।

Urfi Javed | Social Media

बीते दिनों आयशा खान की एंट्री के बाद से ही मुनव्वर की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है। आयशा खान ने दावा किया था कि मुनव्वर उनके साथ डबल डेटिंग कर रहे थे।

Urfi Javed | Social Media

मुनव्वर फारुकी पर आयशा ने ये इल्जाम भी लगाया था कि बिग बॉस के घर में आने से पहले वो एक लड़की को रिश्ता भेजकर आए हैं। इसके अलावा भी कई गंभीर इल्जाम आयशा ने मुनव्वर पर लगाए हैं।

Urfi Javed | Social Media

बिग बॉस के घर में शुरुआत में मुनव्वर और मनारा की दोस्ती ने खूब चर्चा बटोरी थी। आयशा के आने के बाद इन दोनों की दोस्ती में भी दरार आ गई। हालांकि, फैमिली वीक के बाद से ही मुनव्वर मनारा के साथ अपनी अनबन को सुलझाने की कोशिश में दिख रहे हैं।

Urfi Javed | Social Media