Ramayan की कास्ट हुई फाइनल, कौन बनेगा राम-रावण और हनुमान? ये रही पूरी लिस्ट

Shashwat Pandey

रनबीर कपूर - राम

रनबीर कपूर का नाम काफी लंबे समय से इस फिल्म के साथ जुड़ा हुआ है। रनबीर इस फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाएंगे

रनबीर कपूर | google

साई पल्लवी - सीता

साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। खबर है कि इस फिल्म में एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी।

साई पल्लवी | google

यश - रावण

साउथ सुपरस्टार यश इस फिल्म में एक अहम रोल निभाएंगे। यश लंकापति रावण के किरदार में इस फिल्म नजर आने वाले हैं।

यश | google

सनी देओल - हनुमान

ढाई किलो के हाथ से हैंडपंप उखाड़ने वाले एक्टर सनी देओल इस फिल्म में संजीवनी बूटी पाने के लिए पूरा पहाड़ उठाते दिखेंगे।

सनी देओल | google

लारा दत्ता - कैकेयी

बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता भी इस मल्टीस्टारर रामायण का हिस्सा होंगी। एक्ट्रेस लारा दत्ता इस फिल्म में कैकेयी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

लारा दत्ता | google

विजय सेतुपति - विभीषण

साउथ एक्टर विजय सेतुपति भी इस फिल्म में एक अहम रोल निभाएंगे। वो इस फिल्म में लंकापति रावण के भाई विभीषण की भूमिका में दिखाई देंगे।

विजय सेतुपति | google

अरुण गोविल - दशरथ

रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने नितेश तिवारी की फिल्म में दशरथ का किरदार निभाने के लिए स्वीकृति दे दी है।

अरुण गोविल | google

नितेश तिवारी - फिल्म निर्देशक

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ' रामायण ' का 2025 तक पहला पार्ट रिलीज होगा।

नितेश तिवारी | google