Raftaar Desk SP1
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में अपने 7 लोकप्रिय सांसदों को विधानसभा चुनाव का टिकट देकर राजनीति में खलबली मचा दी है। इसमें एक नाम केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का भी है।
मध्य प्रदेश भाजपा के उन 7 सांसदों में से एक नाम नरेंद्र सिंह तोमर का है। जो भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नरेन्द्र सिंह तोमर को दिमनी से मैदान में उतारा है। वह मुरैना से वर्तमान सांसद हैं।
नरेंद्र सिंह तोमर एक किसान परिवार से आते हैं और लोग उन्हें मुन्ना भैया के नाम से भी जानते हैं।
इनके राजनीति के यात्रा की शुरुआत महाविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में शुरू की उसके बाद ग्वालियर नगर निगम के पार्षद पद पर निर्वाचित हुए अब वे पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हैं।
नरेंद्र सिंह तोमर का जन्म ग्वालियर मध्य प्रदेश में हुआ और उनके पिता का नाम मुंशी सिंह तोमर और माता श्रीमती शारदा देवी तोमर था।
जयप्रकाश नारायण के देशव्यापी आंदोलन में भाग लेने के कारण नरेंद्र सिंह तोमर के जीवन में आया बहुत बड़ा टर्निंग प्वाइंट जिसने उनको राजनीति से जोड़ दिया।
भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 का टिकट देखकर बहुत बड़ा राजनीतिक दांव चला है।