Shardiya Navratri Day 7: 7वें दिन ग्रे कलर के लेटेस्ट स्टाइल को करें कैरी, किसी हीरोइन से कम नहीं दिखेंगी

Raftaar Desk RPI

नवरात्री का सातवां दिन मां कालरात्री को समर्पित है। आज के दिन ग्रे रंग के कपडे़ पहनने की धार्मिक परंपरा है। ग्रे कलर शालीनता और समृधि की निशानी है।

Navratri Day 7 | Social Media

नवरात्री के सातवें दिन सभी लोगों को ग्रे रंग के कपडे़ पहन कर माता की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।अगर आप ग्रे रंग में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो बॉलीवुड के इन अभिनेत्रीयों के स्टाइल को आजमा सकती हैं।

Navratri Day 7 | Social Media

Jacqueline Fernandez

नवरात्री के सातवें दिन जैकलीन की तरह ग्रे कलर में एम्ब्रोइडरी वाले लहंगे को ट्राई कर सकती हैं। अपने इस आउटफिट में जैकलीन काफी खूबसूरत लग रही हैं।

Jacqueline Fernandez | Social Media

Kareena Kapoor

इस नवरात्री आप करीना की तरह ग्रे जाॅरजट लहंगा भी ट्राई कर सकती हैंं। ये आप के ऊपर खूब जचेगा। करीना त्यौहारों पर इस तरह के पारंपरिक परिधान में अक्सर नजर आ जाती है।

Kareena Kapoor | Social Media

Kiara Advani

आज के दिन कियारा के जैसे ग्रे कलर में सिल्क लहंगे को भी पहन सकती हैं।

Kiara Advani | Social Media

Mahira Sharma

इस तस्वीर में माहिरा ग्रे कलर में एम्ब्रोइड्रेड लेहंगा पहने नजर आ रही हैं। आप इस नवरात्री माहिरा के इस स्टाइल को भी चुन सकती हैं।

Mahira Sharma | Social Media

Malaika Arora

इस नवरात्री आप मलाइका के ग्रे मैटलिक लहंगे को भी ट्राइ कर सकती हैं। ये आउटफिट मलाइका के उपर काफी जच रहा है।

Malaika Arora | Social Media

Mrunal Thakur

जिस प्रकार मृणाल ने इस तस्वीर में ग्रे चंदेरी लहंगा पहन रखा है, तो आप इस नवरात्री इनके इस स्टाइल को भी कापी कर सकती हैं।

Mrunal Thakur | Social Media

Parineeti Chopra

आप परिणिती की तरह ग्रे कलर में नेट वाले पार्टी एम्ब्रोइड्रेड लेहंगा को भी पहन सकती हैं।

Parineeti Chopra | Social Media

Shraddha Kapoor

जिस तरह श्रद्धा ने इस तस्वीर में डीप ग्रे कलर का फ्लेयर्ड गाउन पहन रखा है, इसे भी आप ट्राई कर सकती हैं।

Shraddha Kapoor | Social Media