इन देशों में आजादी से घूम सकती हैं महिलाएं, सोलो ट्रिप के लिए ये है खास जगह

Anzar Hashmi

घूमना-फिरना तो सबको पसंद होता है, लेकिन कई बार सुरक्षा कारणों की वजह से महिलाओं को अकेले घूमना अच्छा नहीं लगता है।

इस वजह से अक्सर महिलाओं को देर रात तक बाहर रहने की अनुमति भी नहीं होती है। इन बंदिशों की वजह से महिलाएं सोलो ट्रिप पर जाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का अनुभव नहीं ले पाती।

Travel Tips | Pixabay

आइए जानते हैं कुछ ऐसी अंतरराष्ट्रीय जगह, जो महिलाओं की सोलो ट्रिप के लिए शानदार मानी जाती है।

Travel Tips | Pixabay

स्विट्जरलैंड पब्लिक सर्विसेज की वजह से सोलो फीमेल ट्रैवलर्स के लिए बेहतर होता है। अपने एल्पाइन लैंडस्केप, सुंदर बर्फीले पहाड़ और खूबसूरत तालाबों के लिए जाना जाता है।

Travel Tips | Pixabay

आइसलैंड देश को लैंड ऑफ आईस एंड फायर के नाम से मशहूर है। यहां कई खूबसूरत ग्लेशियर और ज्वालामुखी देखने को मिलेंगे। यह देश सुरक्षा की दृष्टि से महिलाओं की सोलो ट्रिप के लिए बेहतर होते हैं।

Travel Tips | Pixabay

भुटान एक बेहद शांति प्रिय देश होता है। यहां आप बर्फ से ढके पहाड़ों और खूबसूरत मोनेस्ट्रीज आसानी से घूम पाएंगे। पहाड़ों से घिरे होने की वजह से यहां आपको कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे।

Travel Tips | Pixabay

पुर्तगाल देश को महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित माना गया है, जहां आप जमकर एन्जॉय कर सकती हैं।

Travel Tips | Pixabay

फिनलैंड में सैंटा क्लॉज विलेज से लेकर नॉर्दन लाइट्स देखने जैसे कई शानदार अनुभव देखने को मिलते हैं। यहां आप कई खूबसूरत तालाब, मिडनाइट सन, सौना आदि का मजा ले सकते हैं।

Travel Tips | Pixabay