दिल्ली में इन जगहों पर मनाएं होली, त्योहार का मजा होगा दोगुना

Anzar Hashmi

25 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाना है। इसके लिए जगह-जगह तैयारियां शुरु हो गई है। ऑफिस से लेकर मार्केट तक में होली की सजावट देखी गई है।

Travel Tips | Social Media

गावों से बड़े शहरों में नौकरी के लिए आए लोग होली में घर जाने के इंतजार में है। लेकिन कई लोग ऐसे हैं, जो इस बार होली पर अपने घर नहीं जा पाएंगे।

Travel Tips | Social Media

ऐसे लोग जो होली पर घर नहीं जाने वाले हैं, उनके लिए हमने एक खास तैयारी कर ली है। आज ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप होली पर मस्ती कर पाएंगे।

Travel Tips | Social Media

होली खेलनी है, तो दोस्तों के साथ दिल्ली के यमुना घाट जा सकते हैं। यहां होली खेलने के लिए आपको कोई फीस नहीं देनी होती है। रंग बिरंगे रंग और ढोल की ताल पर नाचने का मजा और ज्यादा दोगुना होने वाला है।

Travel Tips | Social Media

होली पर मस्ती करनी है, तो रामलीला मैदान में वाटर गन ढोल का मजा लेने के लिए पहुंच सकते हैं। यहां होली सेलिब्रेशन सुबह 10 बजे से शुरू होता है। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यहां जाने के लिए आपको कोई पैसे नहीं देना होता है।

Travel Tips | Social Media

रोहिनी में होली की पार्टी मनाने के लिए आपको थोड़ा खर्चा करना होता है। क्योंकि यहां एंट्री फीस प्रति व्यक्ति 499 रुपये है। 24 और 25 मार्च को आप यहां होली खेलने जा सकते हैं। 24 मार्च को 2 बजे तक यहां पार्टी में मस्ती कर सकते हैं।

Travel Tips | Social Media

दिल्ली हाट एक ऐसी जगह है जहां हर वक्त चहल-पहल देखने को मिलेगी। वहीं होली के दिन रंगों की बौछार से ये जगह और ज्यादा खूबसूरत रहती है।

Travel Tips | Social Media

दिल्ली का हौज खास विलेज स्ट्रीट आर्ट, फेमस कैफे, शानदार नाइटलाइफ के लिए फेमस है। होली का अमेजिंग एक्सपीरियंस चाहिए तो आप यहां पहुंच सकते हैं। हौज खास विलेज की गलियां आपको रंग बिरंगी देखने को मिलेगी।

Travel Tips | Social Media