वैलेंटाइन ट्रिप पर जाने के पहले इन टिप्स का रखें ध्यान, यादगार होगा सफर

Anzar Hashmi

वैलेंटाइन डे वीक ऐसा समय माना जाता है। जब कपल्स एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हैं। यह समय लवर के साथ खास पल बिताने के लिए खास है।

Travel Tips | Pixabay

अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सफर को यादगार बना सकते हैं। आइए कुछ खास टिप्स जान लेते हैं जो फाॅलो कर सफर बेस्ट तरह से कटेगा।

Travel Tips | Pixabay

सफर पर निकल रहे हैं तो कुछ समय पहले टिकट रखना जरुरी है। आप दोनों साइड का टिकट बुक करवाएं। जब जाना होगा तो टेंशन फ्री रहेंगे। क्योंकि ट्रिप पर पार्टनर भी आपके साथ जा रहे हैं।

Travel Tips | Pixabay

वैलेंटाइन सेलिब्रेट करने के लिए रोमांटिक जगह चुनें। अगर ट्रिप के लिए रोमांटिक डेस्टिनेशन चुना तो प्यार का रंग महसूस होता है। इसलिए रोमांटिक डेस्टिनिशन सेलेक्ट करना समझदारी होती है।

Travel Tips | Pixabay

भारत में ऐसी कई बेहतरीन जगह हैं। जो रोमांटिक डेस्टिनेशन के लिए मशहूर है। इसके लिए आप जयपुर, उदयपुर, आगरा, कुल्लू-मनाली, डलहौजी, नैनीताल या मसूरी जैसी ट्रिप प्लान करें।

Travel Tips | Pixabay

वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए रोमांटिक जगह के बाद होटल चुनना होता है। होटल की लोकेशन ही कपल्स के बीच का प्यार बढ़ाने में मदद करती है। आप पहाड़ों के अलावा समुद्र किनारे रूम बुक करके वैलेंटाइन का मजा ले सकते हैं।

Travel Tips | Pixabay

ट्रिप पर निकलने से पहले सेफ्टी का खास ध्यान रखना चाहिए। जब कपल्स शहर से कहीं दूर किसी पहाड़, रेगिस्तान या समुद्र किनारे जाते हैं तो सेफ्टी का खास ध्यान रखें।

Travel Tips | Pixabay

फरवरी महीने की शुरुआत में खूब ठंड होती है। इसलिए उसके अनुसार ही पैकिंग करनी चाहिए। इस मौसम के हिसाब से कपड़े रखना जरुरी हो जाता है।

Travel Tips | Pixabay