दिल्ली के पास हैं ये 6 हिल स्टेशन, वापस आने का नहीं करेगा मन

Anzar Hashmi

गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। लोग घूमने की तैयारी कर रहे हैं। अगर आप बजट के कारण अपना वेकेशन प्लान नहीं कर पाए हैं तो अब प्लान तैयार कर सकते हैं।

Top Hill Station | Pixabay

सस्ती जगह जहां आप कुछ हजार रुपये में घूम सकते हैं। ढेर सारे एडवेंचर का मजा ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन सी जगहे हैं जहां आप कम पैसे में आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही ये दिल्ली के बहुत ही नजदीक हिल स्टेशन भी मौजूद हैं।

Top Hill Station | Pixabay

पहाड़ो की रानी मसूरी में आप पहुंच सकते हैं। जहां पर आपको पूरी तरीके से शांति और सुकून मिलने वाला है। यह दिल्ली से 279 किमी दूर है। यहां पर देहरादून से रेवले स्टेशन पर उतर कर आसानी से करीब 2 घंटे में मसूरी पहुंच जाती हैं।

Top Hill Station | Pixabay

नैनीताल दिल्ली से 287 किमी है। यह गर्मियों के लिए बेस्ट जगह है। आप यहां पर नैनी झील, नैना चोटी, टिफिन टॉप, स्नो व्यू, इको गुफा बगीचा, बड़ा पत्थर जैसी कई जगहों पर घूम सकते है।

Top Hill Station | Pixabay

अल्मोड़ा दिल्ली से 346 किमी दूर है। आप काठगोदाम तक ट्रेनें ले सकते हैं और फिर काठगोदाम के साथ-साथ हल्दवानी से बस या टैक्सी द्वारा बाकी यात्रा कर सकते हैं।

Top Hill Station | Pixabay

शिमला दिल्ली से 360 किमी की दूरी पर है। यहां पर आप 6-7 हजार खर्च करके आसानी से खूब मस्ती कर पाएंगे। यहां पर आप क्राइस्ट चर्च, जाखू हिल, जाखू मंदिर, गैटी थियेटर, बैंटोनी कैसल, द ग्लेन, गॉर्टन कैसल, अन्नडेल जैसी जगहों पर जा सकते है।

Top Hill Station | Pixabay

कुफरी दिल्ली से 374 किमी की दूरी में है। अगर आप शिमला जा रहे है तो कूफरी जरूर पहुंच सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आप ट्रेकिंग, घुड़सवारी, गो-कार्टिंग, वैली क्रॉसिंग, कमांडो नेट, बर्मा पुल भी पहुंच सकते हैं।

Top Hill Station | Pixabay

औली को मिनी स्वीटजरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यह हिल स्टेशन दिल्ली के पास मौजूद है।

Top Hill Station | Pixabay