दिल्ली में रात में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये जगहें

Anzar Hashmi

दिल्ली एक ऐसा शहर है, जो कभी सोता नहीं है। हर नुक्कड़, हर गलियां, हर चौराहा आपको रात में भी चहल पहल से दिखाई देगा।

Travel Tips | Pixabay

दिल्ली में कुछ लोगों को दिन में घूमना पसंद आता है तो कई लोगों को रात में घूमने में मजा आता है।

Travel Tips | Pixabay

अगर आप भी रात में घूमने का शौक है तो चलिए आपको दिल्ली में रात में घूमने वाली कुछ दिलचस्प जगहों के बारे में बताते हैं।

Travel Tips | Pixabay

राजपथ के युद्ध स्मारक को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। स्मारक दिल्ली के उन आकर्षणों में से एक है, जहां की सुंदरता को देखने के लोग विदेशों से भी आते हैं। इंडिया गेट दिन में तो खूबसूरत लगता ही है, लेकिन रात में स्पॉटलाइट और रंग बिरंगी लाइटों से इसकी महिमा और ज्यादा बढ़ जाती है।

Travel Tips | Pinterest

लाल किला दिल्ली के नजारों की शान बढ़ाने के लिए एक और ऐतिहासिक स्मारक है। यह शाहजहां द्वारा निर्मित एक वास्तुशिल्प है और विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी इसे गिना जाता है, जिसे देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक आकर्षित होते हैं।

Travel Tips | Pixabay

नेशनल स्कूल ड्रामा या एनएसडी देश का सबसे प्रतिष्ठित थिएटर प्रशिक्षण संस्थान है। यहां से ओम पुरी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रोहिणी हट्टंगडी और इरफान खान सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार पास आउट हुए हैं।

Travel Tips | Social Media

मूलचंद परांठे वाला का स्टॉल प्रसिद्ध मूलचंद मेट्रो स्टेशन के बाहर मौजूद है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यहां कई स्वादिष्ट पराठे बनाए जाते हैं, जिसे खाने के लिए लोग दिल्ली एनसीआर से आते हैं।

Travel Tips | Social Media

पंडोरा रोड बीच रात में फूड लवर्स के लिए एक फेमस फूड सेंटर है। ये जगह सुबह से लेकर रात तक खुली रहती है और दिलचस्प बात तो ये है कि यहां लोगों की भीड़ भी कम नहीं होती।

Travel Tips | Social Media