दिल्ली में मशहूर हैं ये 5 शिव मंदिर, हजारों की तादाद में पहुंचते हैं भक्त

Anzar Hashmi

वैसे तो प्रत्येक दिन भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। लेकिन कुछ खास अवसर पर भगवान शिव की पूजा करने का फायदा होता है।

Top Temples | Social Media

इसके अलावा, शिव मंदिरों में शिवजी की पूजा विशेष फलदायी होती है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और अपने आसपास ही पौराणिक मंदिर में जरुर दर्शन करना चाहेंगे।

Top Temples | Social Media

तो आइए कुछ खास प्रचीन और प्रसिद्ध मंदिर के बारे में जान लेते हैं।

Top Temples | Social Media

नीली छतरी मंदिर, दिल्ली के यमुना बाजार में मौजूद है। मान्यतानुसार यह मंदिर काफी पुराना माना जाता है। कहा जाता है कि इस मंदिर की स्थापना युधिष्ठिर द्वारा की गई थी।

Top Temples | Social Media

प्राचीन गौरी शंकर मंदिर पुरानी दिल्ली में मौजूद है। माना जाता है, कि यह मंदिर 800 साल पुराना है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण भगवान शिव के एक भक्त द्वारा करवाया गया था।

Top Temples | Social Media

दुधेश्वर नाथ मंदिर, गाजियाबाद में हिंडन नदी से कुछ दूरी पर मौजूद है। कहा जाता है कि इस मंदिर का शिवलिंग स्वयंभू यानी स्वयं से उत्पन्न होता है। शिवरात्रि के दिन यहां काफी संख्या में भक्त रहते हैं।

Top Temples | Social Media

गुफावाला शिव मंदिर दिल्ली के प्रीत विहार में मौजूद है। यहां एक बड़ी गुफा मौजूद है। साथ ही इस मंदिर को काफी आकर्षक तौर पर बनाया है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण तकरीबन 22 साल पहले किया गया था।

Top Temples | Social Media

मंगल देव बिरला कानन मंदिर के इस मंदिर का निर्माण 90 के दशक में हुआ था। इस मंदिर में भोलेनाथ की 11 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। इसके अलावा, इस मंदिर में अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा मौजूद है।

Top Temples | Social Media