ऑस्ट्रेलिया जाने का मन बना रहे हैं? हम लेकर आएं हैं वहां के चुनिंदा टूरिस्ट डेस्टिनेशंस की लिस्ट

Anzar Hashmi

ऑस्ट्रेलिया की गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में होती है। इंटरनैशनल टूरिस्ट्स के लिए ये जगह एक बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकती है।

Travel Tips | Pixabay

यहां घूमने के लिए कई खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट्स मौजूद है। तो आइए इन टूरिस्ट प्लेस के बारे में जान लेते हैं।

Travel Tips | Pixabay

न्यू साउथ वेल्स राज्य बेहद खूबसूरत है। ये जगह खूबसूरत होने के साथ-साथ आधुनिकता का उदाहरण मिलता है। यहां शानदार वॉटर स्पॉर्ट्स का मजा ले सकते हैं। साथ ही ये जगह नाइट लाइफ के शौकीनों भी यहाँ की लाइफ एंजाॅय कर सकते हैं।

Travel Tips | Pixabay

सिडनी लोगों की फेवरेट टूरिस्ट प्लेसेज में शामिल है। यहां की सैर के लिए भारतीय पहुंचते हैं। सिडनी का ओपेरा हाउस पूरी दुनिया में मशहूर माना जाता है। यहां ऑस्ट्रेलिया की कई प्राचीन इमारतें हैं जहां जाकर खूब एंजाॅय कर सकते हैं।

Travel Tips | Pixabay

अगर आप ऑस्ट्रेलिया की सैर पर जाने वाले हैंं तो आपको ओपेरा हाउस जा सकते हैं। सिडनी का ओपेरा हाउस बेहद खूबसूरत जगह माना जाता है। चारों ओर से पानी से घिरा ओपेरा हाउस बड़ा आकर्षक नजर आता है।

Travel Tips | Pixabay

ऑस्ट्रेलिया में ब्लू माउंटेन परफेक्ट जगह है। ब्लू माउंटेन के आस-पास नीली धुंध नजर आती है। इसका नजारा अद्भुत होता है।ब्लू माउंटेन पर कई एडवेंचरस एक्टिविटीज का आनंद भी ले सकते हैं। यहां हाइकिंग और क्लाइंबिंग भी कराई जाती है।

Travel Tips | Pixabay

मेलबर्न खूबसूरत शहर माना जाता है। ये ऑस्ट्रेलिया की सबसे खास जगहों में शामिल है। मेलबर्न में घूमने के लिए कई जगह मौजूद है। शहर की खूबसूरती के साथ-साथ वाइल्डलाइफ पार्क और एक्वेरियम देख सकते हैं। मेलबर्न की यार्रा घाटी की खूबसूरती देखने लायक होती है।

Travel Tips | Pixabay

विक्टोरिया वेकेशन मनाने के लिए सबसे बेस्ट जगह है। यहां टूरिस्ट के शोर के साथ ही प्राकृतिक शांति भी देखने को मिलती है। विक्टोरिया ऑस्ट्रेलिया की सस्ती जगहों में शामिल है जहां कम बजट में खूब एंजाॅय कर सकते हैं।

Travel Tips | Pixabay