Top Travel Destination: इन खूबसूरत शहरों में घूमने का बनाएं प्लान, पाॅल्यूशन से रहेंगे दूर

Anzar Hashmi

शहरों में हवा इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। लेकिन भारत में कुछ ऐसे शहर भी हैं जहां पर आपको शुद्ध और साफ हवा मिल जाती है। उसके साथ ही वहां साइट सीइंग के बेहतरीन ऑप्शंस मिलते हैं।

Top Travel Destination | Pixabay

ये जगहें खूबसूरती के लिए फेमस है। इन शहरों में प्रदूषण लेवल को कम करने और हवा की क्वालिटी को मेंटेन रखने की दिशा में मजबूती से काम हुआ है।

Top Travel Destination | Pixabay

कशमीर में स्थित कुलगाम में हवा की क्वालिटी AQI 22 के आसपास रहती है।कुलगाम में बर्फ के अलावा पहाड़ और हरे भरे मैदान देखने को मिलते हैं।

Top Travel Destination | Getty Images

नगालैंड की राजधानी कोहिमा भारत के बेहतर स्थानों में शामिल है। हरी-भरी पहाड़ी और खूबसूरत लैंडस्केप वाला कोहिमा नागा संस्कृति के लिए मशहूर है।

Top Travel Destination | Unsplash

अगर आपको बर्फीला पहाड़ पसंद है तो हिमाचल प्रदेश में मौजूद मनाली आपके लिए बेहतर विकल्प है। यहां का AQI 27 के आसपास रहता है।

Top Travel Destination | Pixabay

मेघालय की राजधानी शिलांग का AQI 40 के आसपास है। ये खूबसूरत हिल स्टेशन में आप सुहावने मौसम को एंजाॅय कर सकते हैं।

Top Travel Destination | Pixabay

हिमाचल प्रदेश में मौजूद कुल्लू का एयर क्वालिटी 50 पहुंच गया है। ये शहर अपने खूबसूरत पहाड़े और देवदार जंगलों के लिए मशहूर है। यहाँ घूमने आपके लिए बेहतर प्लान हो सकता है।

Top Travel Destination | Pixabay

बोनसः अगर आप पहाड़ और हरियाली का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखना चाहते हैं तो आप हिमाचल में तीर्थन वैली जा सकते हैं। सर्दियों में कड़ाके ठंड का अनुभव करना हो या गर्मी के दिनों थोड़ी ठंडक का अहसास लेना हो, ये एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है।

Tirthan Valley | Pixabay