सर्दियों में और खूबसूरत हो जाते हैं भारत के ये 5 बीच, तुरंत प्लान करें ट्रिप

Anzar Hashmi

ट्रैवलिंग के शौकीन हर मौसम में अपनी यात्रा को यादगार बनाने का शौक रखते हैं। लोग खुलकर मजा लेने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में जाने का शौक रखते हैं या फिर समुद्र तटों पर अपना समय बिताना अधिक पसंद करते हैं।

Top Famous Beach | Pixabay

जहां का ट्रैवल प्लान आप बना रहे हैं। यहां सबसे बड़ी खासियत यही है कि खूबसूरत होने के बावजूद जानकारी के अभाव में लोग वहां तक कम ही पहुंच सकते हैं।

Top Famous Beach | Pixabay

इतना ही नहीं बहुत लोग खूबसूरत बीच को इन्जॉय करने की तमन्ना में देश या फिर बाहर जाने की कामना करते हैं। लेकिन छुट्टियां मनाने के लिए देश से बाहर जाना हर कोई अफार्ड नहीं कर पाता। हम आपको इंडिया में ही ऐसे 5 खूबसूरत समुद्र तटों के बारे में जानकारी देंगे।

Top Famous Beach | Pixabay

उडुपी में सेंट मैरी बीच कर्नाटक के उड्डपी में स्थित सेंट मैरी आइलैंड अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। उडुपी के तट से कुछ ही दूर तक विचित्र द्वीप, सेंट मैरी द्वीप सफेद रेत के समुद्र तटों, रॉक मोनोलिथ और वन्यजीवों का एक द्वीप काफी आकर्षक है।

Top Famous Beach | Pixabay

तारकरली बीच महाराष्ट्र के सिंधूदुर्ग जिले में तारकरली के बीच मौजूद है। ये जगह साफ समुद्री तटों के कारण काफी मशहूर है। इसे कोंकण क्षेत्र का क्वीन बीच भी बताया जाता है। यह बीच वॉटर स्पोर्ट्स के लिए काफी मशहूर है।

Top Famous Beach | Pixabay

राधानगर बीच अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह को भारत में हनीमून कपल्स का स्वर्ग माना जाता है। इस द्वीपसमूह के हैवलॉक आईलैंड का राधानगर बीच सबसे मशहूर है। इसे एक मैगजीन ने दुन‍िया के बेस्‍ट बीच की रैंकिंग में आठवा स्थान दिया गया है।

Top Famous Beach | Pixabay

आंध्र प्रदेश में यारादा बीच स्थित है। जो विशाखापत्तनम से 15 किलोमीटर की दूरी पर यारादा नामक गांव में बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी तट पर यारादा बीच है। इस शानदार जगह जाने के बाद आप अपनी यात्रा को यादगार बना पाएंगे।

पश्चिम बंगाल में शंकरपुर बीच सुंदर परिदृश्यों से घिरा शंकरपुर बीच किसी खास मौके पर घूमना है तो दीघा में सबसे बेहतरीन जगहों में शामिल है।