Best Places to Visit Near Noida: नोएडा वालों मॉल जाने पर लगाओ ब्रेक, जरा ये 5 सुकून वाली जगहें तो जान लीजिए

Raftaar Desk - P1

अगर आप फैमिली के साथ घूमने के लिए किसी पिकनिक स्पॉट को खोज रहे हैं, तो आपकी खोज नोएडा का दलित प्रेरणा स्थल और ग्रीन गार्डन पूरी कर सकता है। ये खूबसूरत पार्क 82 एकड़ से ज्यादा इलाके में फैला हुआ है।

Rashtriya Dalit Prerna Sthal and Green Garden | Social Media

यहां संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर, दलित नेता कांशीराम और मायावती समेत कई दलित हस्तियों की प्रतिमाएं देखने को मिलेंगी। ये पार्क नोएडा सेक्टर 95 में है। इस पार्क की टाइमिंग सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक है। अगर आप यहां जाते हैं तो आपको 10 रुपये का टिकट खरीदना होगा।

Rashtriya Dalit Prerna Sthal and Green Garden | Social Media

क्या आपको पता है कि नोएडा में भारत का पहला और अभी तक अकेला इंटरनेशनल मोटर रेसिंग सर्किट हैं, इसका नाम बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट है। अगर आपको रेसिंग इवेंट्स में जाने का शौक है, तो आप यहां जा सकते हैं।

Buddh International Circuit | Social Media

यहां आपके शानदार रेसिंग टूर्नामेंट देखने को मिल जाएंगे। बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट जाने के लिए आपको नोएडा के परी चौक से यमुना एक्सप्रेसवे पर जाना होगा। ये सर्किट यमुना एक्सप्रेस वे से सटा हुआ है।

Buddh International Circuit | Social Media

अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो अब आपको घूमने के लिए पहाड़ों पर जाने की जरूरत नहीं है। आप नोएडा में कम वक्त में प्रकृति की सुंदरता का मजा ले पाएंगे। इसके लिए आपको नोएडा के बोटैनिकल गार्डन जाना होगा।

Botanical garden | Social Media

ये एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। यहां आपको कई तरह के फूल और पेड़-पौधे देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही यहां कई तरह की चिड़ियां और अन्य पक्षी आते हैं। शहर की भागदौड़ के बीच सुकून का वक्त गुजारने के लिए ये शानदार जगह है।

Botanical garden | Social Media

प्रकृति प्रेमियों के लिए नोएडा मे एक और जगह घूमने के लिए काफी शानदार है। ये जगह है नोएडा बर्ड सेंचुरी। ये जगह उत्तर प्रदेश के टूरिस्ट प्लेस में शामिल है। बर्ड सेंचुरी का एरिया साढ़े तीन वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

Okhla Bird Sanctuary | Social Media

यहां पक्षियों की करीब 30 हजार स्पीशीज पाई जाती हैं। इसलिए यहां दुनियाभर से लोग पक्षी देखने आते हैं। अगर आप यहां जाना चाहते हैं, तो आपको 30 रुपये का टिकट खरीदना पड़ेगा।

Okhla Bird Sanctuary | Social Media

नोएडा में घूमने की जगहों की लिस्ट में नोएडा गोल्फ कोर्स भी शामिल है। देश के प्रमुख गोल्फ कोर्स में से एक नोएडा गोल्फ कोर्स सेक्टर 43 में स्थित है। यहां गोल्फ की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इसके साथ ही यहां वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलती हैं।

Noida Golf Course | Social Media

अगर आप नोएडा गोल्फ कोर्स जाते हैं, तो यहां आपको कॉफी शॉप, रेस्तरां, बार, पब, बिलयर्ड रूम, स्विमिंग पूल और लाइब्रेरी जैसी चीजों को एन्जॉय करने का मौका मिलता है।

Noida Golf Course | Social Media