Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर करें देश के प्रख्यात गणेश मंदिरों के दर्शन

Raftaar Desk RPI

भगवान गणेश को दुनियाभर में विघ्नहर्ता के नाम से जाना जाता है।  देशभर में कई ऐसे पवित्र और फेमस मंदिर हैं।  जहां आपके  दर्शन मात्र करने से सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।

Ganesh Chaturthi | Social Media

प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है।  इस वर्ष गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को है।

Ganesh Chaturthi | Social Media

इस दौरान 10 दिन तक  गणेश उत्सव मनाया जाएगा। वही 10 दिन बाद गणेश प्रतिमा को 28 सितंबर को विसर्जित किया जाएगा।

Ganesh Chaturthi | Social Media

भगवान गणेश को सभी देवताओं में प्रथम स्थान प्राप्त है।  कोई भी शुभ कार्य हो सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ ही शुरू होता है।  ऐसी मान्यता है कि बप्पा सभी कार्य को निर्विघ्न  ही संपन्न करते हैं।

Ganesh Chaturthi | Social Media

रणथंभौर गणेश मंदिर राजस्थान  का यह मंदिर श्रद्धालुओं  के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना रहता है। रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में स्थित होने के कारण यहां का नजारा काफी सुंदर लगता है।

Ganesh Chaturthi | Social Media

इस मंदिर में गणेश भगवान के त्रिनेत्र स्वरूप की पूजा की जाती है। इस मंदिर का इतिहास हजार साल पुराना है। 

Ganesh Chaturthi | Social Media

पांडिचेरी का  मनाकुला विनेयागर मंदिर देश के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।  इस मंदिर का निर्माण एक-एक फ्रांसीसी क्षेत्र में किया गया है। आपको बता दें इस मंदिर का नाम एक तालाब के नाम पर रखा गया है।  जोकि इसी  मंदिर के पास स्थित है। 

Ganesh Chaturthi | Social Media

भगवान गणेश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित सिद्धि विनायक मंदिर है।  यह गणेश जी के सबसे बड़े मंदिरों में शामिल है। सिद्धिविनायक मंदिर दुनिया भर में प्रसिद्ध है। भारत ही नहीं विदेश से श्रद्धालु यहां दर्शन करने के लिए आते हैं।

Ganesh Chaturthi | Social Media

इस मंदिर का निर्माण 1801 ईस्वी में किया गया था। यहां अक्सर राज,  उद्योगपति,  सेलिब्रिटी दर्शन के लिए पहुंचते है।ऐसी मानता है कि सिद्धिविनायक मंदिर में सच्चे मन से मुराद मांगने वालों की मन्नत पूरी होती है। 

Ganesh Chaturthi | Social Media

चिंतामण गणेश मंदिर उज्जैन का गौरी पुत्र गणेश का एक प्रसिद्ध मंदिर महाकाल की नगरी उज्जैन में भी है।  महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले भक्त गणेश गणपति जी के दर्शन के लिए चिंतामण गणेश मंदिर आ सकते हैं।

Ganesh Chaturthi | Social Media

दक्षिण भारत के शहर बेंगलुरु में भगवान गणेश का डोडा गणपति मंदिर काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा यज्ञ कई बड़े मंदिर भी स्थित है। बेंगलुरु में स्थित यह डोडा गणपति मंदिर में गणेश जी की बहुत विशाल प्रतिमा है।

Ganesh Chaturthi | Social Media