शरीर से आती है पसीने की बू? फिटकरी की ये ट्रिक ट्राई कीजिए, स्किन के लिए भी है फायदेमंद

Anzar Hashmi

त्वचा से जुड़ी कुछ परेशानियां ऐसी रहती है जिसपर दवा या क्रीम लगाने के बाद कोई असर नहीं होता। इसके साथ ही बॉडी ओडर को दूर भगाने के लिए भी लोग खूब पैसा खर्च करते हैं। पर ये दोनों ही मुश्किलें घर में रखी फिटकरी से दूर हो सकती हैं।

Home Remedie | Pixabay

गर्म- ठंडा खाने की वजह से दांतो में झनझनाहट रहती है। इस दर्द से राहत पाना है तो फिटकरी का उपयोग कर सकते हैं। पानी में फिटकरी डालकर कुल्ला कर सकते हैं।

Home Remedie | Pixabay

कई लोगों के चेहरे पर एक्ने और डार्क स्पॉट्स होना शुरु हो जाते हैं। यह एक तरह के चेहरे पर मौजूद डेड सेल्स भी आने लगते हैं। क्रीम या मॉइश्चराइजर से इनको हटाने में दिक्कत होती है। इसके लिए आप फिटकरी को एक क्लींजर के तौर पर इसका उपयोग कर सकते हैं ।

Home Remedie | Pixabay

शेविंग किट में फिटकरी को शामिल किया जा रहा है। क्योंकि यह शेविंग के समय हल्के-फुल्के कट कम करने में मदद मिलती है। अगर आप की स्किन सॉफ्ट रहती है तो शेव के बाद लोशन की जगह फिटकरी का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

Home Remedie | Pixabay

स्किन में चोट लगने पर या कटने-छीलने की वजह से जलन होती है। इस चोट का इंफेक्ट होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में आप चोट पर फिटकरी लगा सकते हैं जिससे जलन कम होने लगती है।

Home Remedie | Pixabay

पेट की गर्मी की वजह से मुंह में छाले होने लगते हैं। कई बार यह छाले इतने होते हैं कि किसी भी दवा से ठीक नहीं होते हैं। राहत पाने के लिए भी छालों में फिटकरी का इस्तेमाल फायदेमंद है।

Home Remedie | Pixabay