back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

South Koria: साउथ कोरिया में घूमने की ये पांच जगहें, आपको मनमोहित के साथ हैरान कर देंगी 

साउथ कोरिया में जब किसी पर्यटक स्थल  को चुनने की बात आती है तो हमारे कई निर्णय धरे के धरे रह जाते हैं क्योंकि साउथ कोरिया में हजारों ऐसी खूबसूरत जगह हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: वैसे तो हम सब आधुनिक विज्ञान की दुनिया में रह रहे हैं और यही आधुनिक विज्ञान हमारे जीवन को जीने को  आसान और बेहतर बना रही है।  अब आधुनिक विज्ञान की बात हो और साउथ कोरिया का नाम ना आए भला ऐसे कैसे हो सकता है। साउथ कोरिया देखने में बहुत छोटा देश  है यह भारत के राज्य महाराष्ट्र के बराबर है।  साउथ कोरिया वैसे तो अपनी टेक्नोलोजी के लिए पूरी दुनिया में  फेमस है लेकिन क्या आप जानते हैं। यह साउथ कोरिया अपने बेस्ट प्लेसस और खूबसूरत जगहों के लिए भी विश्वभर में प्रसिद्ध है साउथ कोरिया घूमने के लिहाज से ही इतना बड़ा है कि इसे आप 3 से 4 दिन अपने ट्रिप में शामिल कर सकते हैं।  साउथ कोरिया में आपको कई ऐसी जगह देखने को मिल जाएगी।  जो पूरे विश्व भर में नहीं होगी । आज हम आपको साउथ कोरिया के उन पांच खास पर्यटक स्थल पर लेकर चलेंगे जहां आप साउथ कोरिया जाकर लुफ्त उठा सकते हैं।

जेजू आइलैंड

तट से सिर्फ 85 किलोमीटर दूर यह आश्चर्यजनक द्वीप दक्षिण कोरिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।  इसके साथ ही जेजू आइलैंड दक्षिण कोरिया की सबसे प्रसिद्ध जगह में से भी एक मानी जाती है।  जेजू आईलैंड की प्रकृति की खूबसूरती आपको सच में कुछ वक्त के लिए मंत्र मुग्ध कर देगी। वैसे  तो यह जगह बेहद रोमांटिक भी मानी जाती है। यहां के देवदार के जंगल लावा गुफाएं, ज्वालामुखी क्रेटर, खूबसूरत बोटैनिकल गार्डन से घिरा यह दीप दक्षिण कोरिया के  लोगों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। सीओगसन सनराइज पीक हलासांग नेशनल पार्क, सोपजीकोजी ,  प्रोमोंटोरी चोंजियाओंन वॉटरफॉल यहां के प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं।

सियोल

हमेशा रोशनी से जगमगने वाला सियोल साउथ कोरिया की राजधानी के साथ कोरिया की  आन बान शान और पहचान है। जो अपनी आधुनिक वास्तुकला पार्टी वाइब्स ,पॉप संस्कृति खूबसूरत पार्कों जैसी चीजों के लिए जाना जाता है।  सियोल दक्षिण कोरिया के सबसे प्रसिद्ध स्थान में से एक है l। साथ ही यहां आने वाले टूरिस्ट अपने घूमने की शुरुआत सबसे पहले यही से करते हैं। शानदार पैलेस, आकर्षण रेस्टोरेंट और स्टाइलिश बुटीक के साथ सियोल हर तरह से आकर्षक है।  यहां का सियोल टावर भी दक्षिण कोरिया का सबसे अच्छा पर्यटन स्थल माना जाता है।  इसकी ऊंचाई लगभग 500 मीटर है जहां से आप शहर को पूरे 360 डिग्री के व्यू से देख सकते हैं। इसके अलावा यहां  चांगदेओकागंग पैलेस , ग्योंगबोकागंग,  बुकचोन हनोक गांव , लोट्टी मनोरंजन पार्क , आदि  यहां के प्रमुख आकर्षण है।

ग्वांग एन ब्रिज

डायमंड ब्रिज दक्षिण कोरिया के बुसान में स्थित एक मास्टरमाइंड ओवरपास है।  जो हौंडे गु को  सुयोंग से जोड़ता है।  साथ ही यह दक्षिण कोरिया की सबसे देखी जाने वाली जगह में से भी आता है। इसकी सड़क की सतह लगभग 6500 मीटर लंबी है।  कहते हैं कि इस पुल पर आप चल नहीं सकते। सिर्फ इसे दूर से ही देखा जा सकता है।  शाम के समय यहां का नजारा बहुत ही अद्भुत और खुशनुमा होता है। यह पुल शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है।

देओकसुंग पैलेस

सियोल में मौजूद देओकसुंग पैलेस  एक शाही महल है।  जिसे जोशी जोशियन राजवंश द्वारा बनवाया गया था।  इसकी खूबसूरती हर किसी को अपनी तरफ  आकर्षित करती है।  गार्जियन द ओनली एंड ग्रेट गॉड, मिस्टर सनशाइन और द ग्राउंड ग्राउंड जैसे कोरियन ड्रामा में यह पैलेस नजर आ चुका है। यहां बहुत सी अन्य कोरियन फिल्मों की शूटिंग भी होती है।

म्योंडोंग 

दक्षिण कोरिया की सबसे खूबसूरत सबसे मशहूर शॉपिंग मार्केट में म्योंगडोंग जाकर आप खरीदारी का मजा ले सकते हैं।  इस जगह पर आप कोरिया कॉस्मेटिक और स्किन केयर प्रोडक्ट अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के सस्ते कपड़े जूते सामान ज्वेलरी और हैंडबैग आदि  खरीद सकते हैं।  यहां का कैथोलिक कैथड्रेल थिएटर को  भी काफी प्रचलित माना जाता है। जहां सैलानी भारी संख्या पहुंचते हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...