Raftaar Desk AH1
चेहरे को निखारने के लिए आप चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे खाने या फिर दूध के साथ मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
इसके अलावा आप इसका फेस पैक भी बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन ऑयली है तो चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
वैसे तो पेट संबंधी बीमारियों के लिए बेल बहुत ही अच्छी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। लेकिन अगर आप इसे चेहरे पर लगाएं तो आपका चेहरा एक अलग ही रूप में निखरेगा।
एलोवेरा ठंडक देने और जलन को शांत करने में बेहतर प्रभावी तरीके से काम करता है। एलोवेरा का उपयोग आप किसी भी मौसम में कर सकते हैं या त्वचा को मॉइश्चराइजर करने में काफी मददगार है।
मंजिष्ठा एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। जो कूलिंग इफेक्ट के लिए जानी जाती है। साथ ही यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करती है। लोग इसका काढ़ा बनाकर पीते हैं।
नीम के पत्तों का सेवन करना काफी फायदेमंद माना गया है। दरअसल यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करता है। पिंपल फ्री फेस और बेदाग चेहरा पाने के लिए आप इसका उपयोग कर सकते हैं।
कभी-कभी हमारी त्वचा किसी एक मौसम की बजाय पूरे साल प्रभावित रहती है। जिसकी वजह से चेहरे मेंअनावश्यक कील मुंहासे और झुर्रियां हो जाती है।
ये पांच ऐसे आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां के टिप्स बताया है जिनकी मदद से आपके चेहरे में कील,मुंहासे और दाग धब्बों से पूरी तरह से छुट्टी पा सकते है।