क्या मालदीव्स, क्या थाईलैंड... दुनिया के बड़े-बड़े देशों के टक्कर देते हैं भारत के ये 5 बीच

Anzar Hashmi

पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे की फोटो पर मालदीव के मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद दोनों देशों के बीच ठन गई है।

Top Famous Beach | Pixabay

सिनेमा और खेल से जुड़े कई सेलेब्स ने मालदीव के मंत्री के बयान की आलोचना की है। वहीं, वहां की सरकािर ने तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है।

Top Famous Beach | Pixabay

मालदीव्स एक इंटरनैशनल टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां कई देशों के लोग सैर के लिए पहुंचते हैं। हालांकि, यहां सबसे ज्यादा टूरिस्ट भारत से पहुंचते हैं।

Top Famous Beach | Pixabay

कलंगुट बीच गोवा की सबसे लोकप्रिय बीच में से एक है। इसे समुद्र तट की रानी भी बोला जाता है। इस बीच पर तमाम वाटर स्पोर्ट्स, पैरासेलिंग, वाटर सर्फिंग, बानाना राइड और जेट स्कीइंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

Top Famous Beach | Pixabay

पैराडाइज़ बीच, पांडिचेरी में घूमने लायक खूबसूरत जगहों में से एक है। यह बीच डॉल्फिन देखे जाने के लिए मशहूर है। अक्सर सुबह के समय पर्यटक यहां पानी के किनारे डॉल्फिन के झुंड को देखने आते हैं।

Top Famous Beach | Pixabay

ओडिशा में मौजूद पुरी बीच अपनी खास छटा के लिए मशहूर है। पुरी बीच पर नहाने का अपना ही मजा है। पुरी हिंदुओं के तीर्थ स्थानों में से भी एक है।

Top Famous Beach | Pixabay

चोरवाड़ बीच एक जमाने में जूनागढ़ के नवाब का घर हुआ करता था। इस बीच के पास उनका शाही महल आज भी खड़ा है जिसे अब एक लग्जरी बीच रिसोर्ट में बदल दिया गया है।

Top Famous Beach | Pixabay

वर्कला बीच दक्षिण केरल में त्रिवेन्द्रम की उत्तरी सीमा पर स्थित है। यहां के स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि इस समुद्र तट का पानी पवित्र है, इसमें डुबकी लगाने से शरीर के रोगों से राहत मिलती है और सारे पाप धुल जाते हैं।

Top Famous Beach | Pixabay