Skin Care: चेहरे को दाग-धब्बों से आजादी दिलायेगी बेसन की ये शानदार पांच फेसपैक

Raftaar Desk RPI

बेसन और हल्दी

हल्दी और बेसन को मिलाकर लगाने से स्किन पर चमक आएगी और एक्स्ट्रा ऑयल से छुटकारा मिलता है। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच बेसन के साथ एक चौथाई चम्मच हल्दी लें। इसे गुलाब जल की मदद से मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।

Skin Care | Social Media

बेसन और मुल्तानी मिट्टी

अगर आप धूप से होने वाली टैनिंग से परेशान हैं तो बेसन के फेसपैक से ही निजात मिल जाएगी। मुल्तानी मिट्टी के साथ बेसन का पैक बनाएं। इसे बनाने के लिए एक चम्मच बेसन और एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी को लें। इन दोनों को गुलाबजल की मदद से मिला कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

Skin Care | Social Media

दही और बेसन

एक्ने और कील-मुंहासों के निशान चेहरे पर रह जाते हैं। तो बेसन के साथ दही को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। जब ये सूख जाए तो पानी लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें। फिर पानी से चेहरा धो दें।

Skin Care | Social Media

बेसन और शहद

स्किन ड्राई रहती है तो बेसन के साथ शहद का फेसपैक बनाकर तैयार करें। शहद स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करता है। किसी बाउल में बेसन को एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। जब ये सूखने लगे तो हल्के हाथों से मसाज कर पानी से चेहरा धो लें।

Skin Care | Social Media

बेसन और टमाटर

त्वचा को गोरा करने के लिए चेहरे के लिए बेसन मास्क में टमाटर का इस्तेमाल सबसे अच्छा उपाय है। टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और एसिड कील-मुंहासे के निशान और सनटैन का इलाज करने में मदद करते हैं।

Skin Care | Social Media

चमकती त्वचा हर किसी की चाहत होती है। इसे पूरा करने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।

Skin Care | Social Media

लेकिन बाजार मे मिल रहे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट से भी कुछ फायदा नहीं हो रहा है।

Skin Care | Social Media

तो रसोई में रखे बेसन से ही आपको चमकदार त्वचा मिल जाएगी। यहीं नहीं अगर आप एक्ने, दाग-धब्बों जैसी समस्या से जूझ रही हैं। तो बेसन में इन चीजों को मिलाकर लगाने से एक्ने और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल जाता है।

Skin Care | Social Media