मार्च में रिलीज़ होंगी एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर ये फिल्में, यहां देखें पूरी लिस्ट

Abhay Tripathi

मार्च माह में आपको भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है क्योंकि यहां एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर फिल्में आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।

Upcoming Movies in month of March | Pinterest

लापता लेडीज

फिल्म 'लापता लेडीज' कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है और डायरेक्टर उनकी पूर्व पत्नी किरण राव हैं। यह फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

laapataa Ladies movie | Social Media

कागज 2

इस फिल्म में आपको भरपूर सोशल ड्रामा देखने को मिलेगा। वहीं इस फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार और दिवंगत सतीश कौशिक मुख्य भूमिका में हैं।आपको बता दें कि यह सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म है। रिलीज डेट- 1 मार्च

Kaagaz2 Movie | Social Media

शैतान

फिल्म 'शैतान 'हॉरर थ्रिलर है। इस फिल्म में अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी काले जादू और वशीकरण पर आधारित है, जिसमें आर माधवन विलन की भूमिका में नजर आएंगे। रिलीज डेट- 8 मार्च

Saitaan Movie | Social Media

योद्धा

सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी और राशि खन्ना की यह एक्शन थ्रिलर फिल्म सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित है। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं और यह फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Yodha Movie | Social Media

स्वातंत्र्य वीर सावरकर

यह फिल्म वीर सावरकर पर आधारित है। इस फिल्म में रणदीप हुडा ने मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली है। यह फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Swatantra Veer Savarkar Movie | Social Media

मडगांव एक्सप्रेस

कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' की रिलीज डेट से आखिरकार पर्दा उठ गया है। दरसअल, आज निर्माताओं ने फिल्म का पहला लुक जारी करते हुए यह साफ़ कर दिया है कि इसे 22 मार्च 2024 को रिलीज़ होगी।

Madgaon Express movie | Social Media

द क्रू

इस फिल्म में करीना कपूर के साथ कृति सेनन और तब्बू भी नजर आएंगी। यह फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

The Crew movie | www.raftaar.in