फिल्मों के साथ-साथ इन बिजनेस से भी खूब पैसा कमाते हैं बॉलीवुड सेलेब्स, देखें लिस्ट

Abhay Tripathi

शिल्पा शेट्टी रॉयल्टी क्लब की मालकिन हैं वह लॉसिस नाम के स्पा और सैलून चैन की को-ओनर हैं। शिल्पा का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है।

Shilpa Shetty | Pinterest

मिथुन चक्रवर्ती फिलहाल एक्टिंग से काफी दूर है। लेकिन मिथुन दा 'मोनार्क ग्रुप ऑफ होटल्स' के मालिक हैं।

Mithun Chakraborty | Pinterest

एक्टिंग और विज्ञापन के अलावा एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' नाम से उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस है। अनुष्का का एक कपड़ों का ब्रांड नुश भी है।

Anushka Sharma | Pinterest

अजय देवगन अपने नाम से बनी एक प्रोडक्शन कंपनी के मालिक हैं।इसके अलावा उनका VFX स्टूडियो भी है।

Ajay Devgan | Pinterest

फिल्मों के अलावा अक्षय कुमार का नाम बिजनेस के लिए भी जाना जाता है।अक्षय हरिओम एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन कंपनी और ग्राजिंग गॉट पिक्चर्स प्रोडक्शन कंपनी के मालिक हैं।

Akshay Kumar | Pinterest

सनी लियोनी एक्टिंग के साथ बिजनेस का भी रुचि रखती हैं। सनी लियोनी ऑनलाइन एडल्ट स्टोर ब्रांड की मालकिन हैं। ऐक्ट्रेस ने नोएडा में एक रेस्टोरेंट भी खोल दिया है।

Sunny Leone | Pinterest

सलमान खान अपने ब्रांड बीइंग ह्यूमन ब्रांड और फाउंडेशन के मालिक हैं।इस ब्रांड के 14 देशों में करीब 160 स्टोर हैं। इसके साथ ही वो सलमान खान फिल्म्स के मालिक भी हैं।

Salman Khan | Pinterest

बॉलीवुड के किंग खान रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के को-चेयरमैन हैं। शाहरुख खान का वीएफएक्स स्टूडियो कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के लिए काम करता है। इसके साथ ही वो IPL टीम KKR के को-ओनर भी हैं।

Shah Rukh khan | Pinterest