ये हसीनाएं थीं पहले लोगों की क्रश, जीता था Miss World और Miss Universe का खिताब

Abhay Tripathi

रीता फारिया पॉवेल

रीता फारिया पॉवेल ने साल 1966 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। वो एक ऐसा दौर था जब लोगों को मिस वर्ल्ड के बारे में ठीक से कुछ पता नहीं था। रीता फारिया पॉवेल पेशे से डॉक्टर थी और मिस वर्ल्ड का ताज जितने वाली पहली महिला भी बनी थीं।

Reita Faria | Social Media

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन साल 1994 में मिस वर्ल्ड के मंच पर नजर आईं, फिर देखते ही देखते एक्ट्रेस ने कॉन्टेस्ट का हर राउंड क्लियर किया और फाइनल तक पहुंच गईं। एक्ट्रेस की सादगी ने हर किसी पर अपना जादू चलाया था।

Aishwarya Rai Bachchan | Social Media

डायना हेडन

सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री के साथ-साथ डायना हेडन एक क्लासिकल डांसर भी थी, उन्होंने 1997 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया।

Diana Hayden | Social Media

युक्ता मुखी

मुंबई से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन करने वालीं युक्ता मुखी ने 1999 में मिस वर्ल्ड के खिताब को अपने नाम किया।

Yukta Inderlal Mookhey | Social Media

प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान वो काफी ज्यादा कॉन्फिडेंट नजर आईं थीं। तब से ही लोग उन्हें खूब प्यार देते आ रहे है।

Priyanka Chopra | Social Media

मानुषी छिल्लर

हरियाणा की रहने वाली मानुषी छिल्लर एक मेडिकल स्टूडेंट थी। उन्होंने 2017 में मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और ये खिताब अपने नाम कर लिया।

Manushi Chhillar | Social Media

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए और उन्हें हर कोई काफी पसंद करने लगा था।

Sushmita Sen | Social Media

लारा दत्ता

लारा दत्ता मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली भारत की दूसरी महिला बनीं, जिसके बाद से उनकी खूबसूरती का जादू दुनिया में छा गया। इसके बाद एक्ट्रेस को बॉलीवुड में ब्रेक भी मिला।

Lara Dutta | Social Media