हनीमून के लिए इन जगहों पर बिताएं खास पल, खूबसूरती से नहीं हटेगी नजर

Anzar Hashmi

शादियों का सीज़न चल रहा है। ऐसे में संभावना है कि कपल्स हनीमून का प्लान भी बना रहे होंगे। अगर आप अपना हनीमून प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बताने वाले हैं ऐसे डेस्टिनेशंस के बारे में जहां आप अपने पार्टनर के साथ खूब सारा क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे।

हनीमून डेस्टिनेशन के लिए हर कपल की पसंद रहती है। किसी को सागर किनारे समय बिताना अच्छा लगता है तो किसी को पहाड़ पसंद आते हैं। कई ऐसे लोग होते हैं जो बर्फबारी देखना चाहते हैं और कई ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं।

हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत शहर डलहौजी है। जहाँ आप हनीमून एंजाॅय कर सकते हैं। सर्दियों में लोगों को डेस्टिनेशन काफी बेहतर आता है। चाय के बागानों से आती सुगंध आपकी ट्रिप को खूबसूरत बना देंगी।

ऊटी में भीड़ से दूर सुकून का पल गुजारना है तो ऊटी शानदार जगहों में शामिल है। कपल के लिए ये शानदार जगह है।

जम्मू और कश्मीर धरती पर स्वर्ग की तरह जाना जाता है। सफेद बर्फ से ढकी हुई चोटियों का आनंद ले सकते हैं। हनीमून के लिए जम्मू कश्मीर विजिट करें। स्कीइंग का लुत्फ उठाना जरुरी है।

वायनाड में हनीमून के लिए साउथ का केरल भी बेहतर डेस्टिनेशन है। वायनाड जाकर आप फुल एडवेंचर कर पाएंगे। अक्टूबर में मार्च तक का सीजन वायनाड के घूमने के लिए बेहतर विकल्प होता है।

जैसलमेर उन जगहों में है जहाँ पर बहुत ठंडी नहीं रहती है। नार्थ इंडिया वालों को लंबा सफर तय करने की जरुरत नहीं है।

जैसलमेर कला और संस्कृति के लिए मशहूर है। यहां ऐतिहासिक किले, रेत के टीले आपको काफी रोचक लगने वाले हैं। हनीमून के लिए जैसलमेर अच्छा विकल्प है।