ये हैं India के कुछ सबसे अमीर Temple, जहां किया जाता है लाखों करोड़ों का दान

Abhay Tripathi

भारत में 500,000 से अधिक मंदिर हैं जिनमें से कई को अत्यधिक आस्था और चमत्कार के रूप में जाना जाता है। वहीं कुछ ऐसी भी मंदिर है जिनका नाम भारत के सबसे अमीर मंदिरो में आता है।  

The richest temples in India | Social Media

पद्मनाभस्वामी मंदिर

पद्मनाभस्वामी मंदिर भारत का सबसे अमीर मंदिर है। ये मंदिर तिरुवनंतपुरम् शहर के बीच स्थित है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर की 6 तिजोरियों में कुल 20 अरब डॉलर की संपत्ति है।वहीं मंदिर के गर्भग्रह में भगवान विष्णु की बहुत बड़ी सोने की मूर्ति विराजमान है, जिसकी कीमत 500 करोड़ रुपए है।

Sree Padmanabhaswamy Temple | Social Media

आंध्रप्रदेश में तिरूपति बालाजी का मंदिर

आंध्रप्रदेश में तिरूपति बालाजी का मंदिर दान के मामले में दुनिया का सबसे अमीर मंदिरों  में एक है।भक्त यहां हर साल लगभग 600 करोड़ रुपये दान के रूप में देते हैं। 2010 में तिरुमाला तिरुपति मंदिर ने भारतीय स्टेट बैंक के पास ब्याज के लिए 1175 किलो सोना जमा कराया।

Tirupati Balaji Temple | Social Media

शिरडी के सांई बाबा मंदिर

शिरडी के सांई बाबा मंदिर में हर समय भक्तों की लम्बी कतार लगी रहती है। रिपोर्टों के अनुसार, मंदिर के बैंक खाते में 380 किलो सोना और 4,428 किलो चांदी मौजूद है।

Shirdi Ke Sai Baba Temple | Social Media

वैष्णो देवी मंदिर

जम्मू में स्थित माता रानी की मंदिर वैष्णो देवी भारत की शक्ति पीठ मंदिरों में से एक है। मिली रिपोर्ट के अनुसार, यहां करीबन 90 किलो सोना और 100 करोड़ रुपये प्रत्येक वर्ष दान मिलता है।

Vaishno Devi Temple | Social Media

सिद्धिविनायक मंदिर

मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इस मंदिर को 3.7 किलोग्राम सोने से कोट किया गया है, जिसे कोलकाता के एक व्यापारी ने दान किया था। रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर में सालाना लगभग 125 करोड़ रूपए का चढ़ावा आता है।

Siddhi Vinayaka Temple | Social Media

सोमनाथ मंदिर

गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर भी देश के सबसे अमीर मंदिरों में से एक रहा है। यह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है, यहां हर साल करोड़ों का चढ़ावा आता है।

Somanath Temple | Social Media

जगन्नाथ मंदिर

जगन्नाथ मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में दुनिया के कोने-कोने से अपने भक्तों से भारी मात्रा में दान मिलता है। रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर में 100 किलो से अधिक सोने और चांदी की वस्तुएं मौजूद हैं।

Jagannath Temple | Social Media