Green Tea से भी ज्यादा फायदेमंद है ये पीली चाय, दिल की बीमारी को दूर भाग देती है

Anzar Hashmi

आपने कभी पीली चाय के बारे में सुना है। यह सबसे अच्छी चायों में शामिल है। जो चीन में उत्पन्न हुई है और एक अनोखा स्वाद देती है। यह एक स्वादिष्ट चाय मानी जाती है।

Health Tips | Pixabay

चिकनी बनावट, सुखद सुगंध और फल जैसा स्वाद रहता है येलो टी का स्वाद ग्रीन जैसा रहता है। लेकिन यह पेट के लिए कठोर नहीं रहती है। यह चाय की छह मुख्य श्रेणियों में शामिल है। जो आपके स्वास्थ्य के लिए कई लाभ देने में मदद करती है।

Health Tips | Pixabay

येलो टी में कैटेचिन और पॉलीफेनोल जैसे एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं। जो फ्री रेडिकल्स का असर कम करता है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के खतरे को भी कम करने में मदद करता है।

Health Tips | Pixabay

इस चाय में पॉलीफेनोल्स रहते हैं। ये नेचुरल कंपाउंड है जो हार्ट फेलियर और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। एक अध्ययन के अनुसार इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीथेरोजेनिक और एंटीहाइपरटेंशन इफेक्ट भी मौजूद रहते हैं।

Health Tips | Pixabay

येलो टी में कैफीन और कैटेचिन का कॉम्बिनेशन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। जो वेट मैनेजमेंट में आपकी मदद करता है। कैफीन ऊर्जा व्यय को बढ़ावा देता है।

Health Tips | Pixabay

अन्य चायों के जैसा येलो टी में एल-थेनाइन नामक एक अमीनो एसिड होते हैं। जो आराम को बढ़ावा देते हुए तनाव कम करती है। पीली चाय में मध्यम मात्रा में कैफीन के साथ एल-थेनाइन का संयोजन मन को शांत रखता है। अप इसे लो महसूस होने पर ले सकती हैं।

Health Tips | Pixabay

येलो टी में टैनिन जैसे कंपाउंड मौजूद रहते हैं। जिसमें हल्के कसैले गुण रहते हैं। जो पाचन संबंधी समस्याओं को शांत करने में मदद कर सकते हैं।

Health Tips | Pixabay