Health Tips: दिन की हेल्दी शुरुआत से बीमारियां रहेंगी दूर, मिलेंगे ये खास फायदे

Anzar Hashmi

हम सभी को बीमारियों से सुरक्षित रहने और जीवन का भरपूर आनंद लेने के लिए दिन की बेहतर शुरुआत करनी चाहिए।

Health Tips | Pixabay

दिनचर्या की कुछ आदतें आपको स्वस्थ और फिट रखने में काफी फायदेमंद साबित होती है। तो एक हेल्दी शुरुआत से पूरा दिन स्वास्थ रह सकते हैं। इससे इम्यूटिी भी बढ़ती है।

Health Tips | Pixabay

इम्युनिटी बढ़ाना है तो फिटनेस को ठीक रखने और बीमारियों से बचाव करने के लिए आज और अभी से दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं।

Health Tips | Pixabay

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के सेवन की आदत बना सकते हैं। भरपेट पानी पीने से डिहाइड्रेशन का जोखिम कम हो जाता है और शरीर फिट रहता है।

Health Tips | Pixabay

सुबह कम से कम 30 मिनट योग-व्यायाम करने लिए समय निकालना चाहिए। आपको शारीरिक-मानसिक दोनों तरह से फिट रखने में फायदेमंद साबित हो सकती है।

Health Tips | Pixabay

आहार में सुबह का नाश्ता जरुरी होता है। भरपेट नाश्ता करें, जिसमें फल-कच्ची सब्जियां, अंडे, दूध, नट्स-सीड्स की मात्रा जरूर होनी चाहिए। रात में करीब 8-10 घंटे खाली पेट होने के बाद शरीर को सुबह स्वस्थ और भरपेट आहार चाहिए।

Health Tips | Pixabay

ज्यादा समय तक बैठना कई बीमारियां की वजह बनता है। अगर आप ऑफिस में काम कर रहे हैं और लंबे समय तक बैठ रहें हैं तो आधे घंटे पर कुर्सी से उठकर शरीर को स्ट्रेच जरुर करें और टहलना चाहिए।

Health Tips | Pixabay

शाम के समय डिनर करने की जल्दी आदत बनानी चाहिए। शाम को 6-7 बजे के बीच का समय ठीक होता है। डिनर हमेशा बहुत हल्का खाना खाएं। इसमें पौष्टिक चीजों को शामिल करें। डिनर के बाद कम से कम 10-15 मिनट की वॉक करना चाहिए।

Health Tips | Pixabay