इन 8 तरीकों को अपनाकर सारी झुर्रियां होंगी गायब, जानिए एजिंग से बचने के टिप्स

Anzar Hashmi

अगर आपकी आंखों के आसपास झुर्रियां दिखना शुरु हो गई हैं और चेहरे पर रौनक कम हुई तो यह साफतौर पर एजिंग का संकेत होता है। त्वचा का कोलेजन कम होने के साथ चेहरे पर एजिंग का संकेत मिलने लगता है।

Beauty Tips | Pixabay

वैसे तो हर उम्र में त्वचा का ध्यान रखना चाहिए। लेकिन 30 के पड़ाव में आकर यह और भी जरुरी रहता है। जीवनशैली में थोड़े-से बदलाव से स्किन केयर रूटीन बदल सकते हैं। आइए जान लेते हैं कुछ टिप्स जो झुर्रियां कम करने में मदद करते हैं।

Beauty Tips | Pixabay

एजिंग से बचना है तो आपको फिजिकल एक्टिविटी करना सबसे अहम होता है। अगर आप एक्टिव नहीं रहते हैं। तो इससे मसल्स को नुकसान होता है। इसी कारण एजिंग के साइन दिखना शुरु हो जाता है।

Beauty Tips | Pixabay

त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखना है तो क्लेंजिंग, टोनर, मॉइश्चराइजिंग और सन प्रोटेक्शन काफी अहम होता है। एजिंग से बचने के लिए ऐसा स्किन केयर रूटीन फॉलो कर सकते हैं।

Beauty Tips | Pixabay

त्वचा को बेहतर बनाने के लिए हाइड्रेटेड रहना अहम होता है। पानी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होता है और कोशिकाओं को बेहतर ढंग से काम करने में सहायता करता है। इसलिए, दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरुर पिया करें।

Beauty Tips | Pixabay

अपर्याप्त नींद के कारण भी एजिंग के साइन नजर आते हैं। अगर आपको नींद की कमी है, तो इससे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ना शुरु हो जाता है। ये एजिंग को तेजी से बढ़ाने में योगदान देते हैं।

Beauty Tips | Pixabay

त्वचा के पीएच को संतुलित करने और सूजन को कम करने के लिए टोनर के रूप में गुलाब जल का इस्तेमाल करें। गुलाब जल विटामिन-ए और सी से भरपूर रहता है। जो एजिंग का साइन कम हो जाता है।

Beauty Tips | Pixabay

गलत खानपान और रात को देर से सोने की वजह से आंखों के आसपास झुर्रियां और डार्क सर्कल्स भी एजिंग का साइन होता है। इसे दूर करना है तो कोल्ड ग्रीन टी बैग्स को अपनी आंखों पर कुछ मिनट के लिए रखें। आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Beauty Tips | Pixabay