Raftaar Desk RPI
पेट भरा हुआ या कब्ज जैसा महसूस हो रहा है। तो आप इन जूस को अपनी डाइट में शामिल कर तुरंत राहत पा सकते हैं।
यह बात सच है कि शरीर को भोजन से ऊर्जा प्राप्त होती है और पाचन तंत्र खाने से पोषक तत्वों को अवशोषण करने में अहम किरदार निभाता है। इसलिए अपने पाचन को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है।
पाचन तंत्र में एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसे हम कलन कहते है। जिसे बड़ी आंत भी कहते है l। पाचन के ठीक रखने के लिए बड़ी आंत का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है।
आंतों की सफाई का मतलब होता है। डाइट में ऐसे फ्रूट्स का सेवन करना जिससे बॉडी में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाएं और बॉडी हेल्दी बनी रहे।
सेब का सेवन सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है।उससे कहीं ज्यादा इसका जूस फायदेमंद होता है। कई लोग रोजाना सुबह-सुबह अपने डाइट में सेब का इस्तेमाल करते हैं। जो की सही भी है
लेकिन अगर आप अपने पेट की सफाई करना चाहते हैं।तो फिर सेब को खाने की बजाय इसके जूस का इस्तेमाल करें । पेट में जमा गंदगी और टॉक्सिन मल के जरिए बॉडी से सेब का जूस पूरी तरह से बाहर निकाल देगा। सेब का जूस गट डिटॉक्स के लिए बेहद फायदेमंद है।
हरी सब्जियां खाना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना गया है। क्योंकि इनमें फाइबर कैल्शियम प्रोटीन और ओमेगा 3 जैसे बेहतरीन पौष्टिक गुण होते हैं। अगर आप हाथ की सफाई करना चाहते हैं तो सब्जियों के जूस का सेवन करें।
सब्जियों के जूस में पालक ,टमाटर ,गाजर गोभी ,फूलगोभी ,ब्रोकली, लौकी , करेला आदि के जूस का सेवन कर सकते हैं।
विटामिन सी से भरपूर लेमन जूस एसिडिटी को तो दूर करता ही है। साथ ही पाचन को भी दुरुस्त करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं। इसमें ऐसे भी गुण होते हैं। जो पेट में छुपे हानिकारक बैक्टीरिया को जड़ से खत्म करने का माद्दा है।
अगर आप पेट की सफाई करना चाहते हैं। तो आपको रोजाना खाली पेट लेमन के जूस पीना चाहिए।
अगर आपके पास किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं है।तो आप आंतों की सफाई के लिए पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं । ऐसे में आपको पानी में नमक मिलाकर उसे थोड़ा गुनगुना कर लेना है।इसके बाद उसे खाली पेट पीना है।जिससे आंतों की सफाई हो जाएगी।