फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी इन कलाकारों की लव स्टोरी

Shashwat Pandey

वैलेंटाइन डे करीब है। प्यार का ये दिन पूरी दुनिया में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। कई स्टार कपल्स ऐसे हैं जो किसी फिल्म के सेट पर मिले और उन्हें अपनी ज़िंदगी का प्यार मिल गया। चलिए जानते हैं ऐसे कपल्स के बारे में।

मुहब्बत की शुरुवात | social media

ऐसे कलाकारों की प्यार की कहानियां जिनकी शुरुवात फिल्म के सेट से हुई और वे सितारे आज पति पत्नी हैं।

प्यार की कहानियां | social media

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

लिस्ट में पहला रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का आता है। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से इन दोनो के प्यार की शुरुवात हुई और आज ये अच्छे जीवनसाथी हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट | social media

करीना कपूर और सैफ अली खान

बॉलीवुड में पावर कपल के नाम से मशहूर करीना और सैफ के प्यार की शुरुवात फिल्म 'टशन' से हुई और फिर इन दोनों ने शादी कर ली।

करीना कपूर और सैफ अली खान | social media

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय के ऐश्वर्या राय बच्चन बनने की कहानी फिल्म 'गुरु' के सेट से हुई। ये दोनो कपल्स अपनी मैरिज लाइफ में काफी खुश हैं।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय | social media

अजय देवगन और काजोल

फिल्म 'हलचल' के सेट से काजोल और अजय देवगन के दिल में हलचल मच गई। दोनो कपल्स कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध गए।

अजय देवगन और काजोल | social media

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

रणवीर पहली ही नजर में दीपिका पर दिल हार बैठे थे। फिल्म 'रामलीला' से इन दोनो कपल्स के प्यार की शुरुवात हुई और अब ये दोनो अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण | social media

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी

फिल्म 'शेरशाह' के सेट से कियारा और सिद्धार्थ के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और ये नजदीकियां प्यार में बदल गई और अब प्यार से बदल कर शादी में तब्दील हो गई। इस वैलेंटाइन पर कपल्स अपना पहला वैलेंटाइन डे मनाएंगे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी | social media