Maha Shivratri के पर्व पर Tamannaah Bhatia की फिल्म 'ओडेला 2' का पहला लुक आया सामने

Abhay Tripathi

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए बेहतरीन उपहार पेश किया। 

Tamannaah Bhatia | Instagram

तमन्ना भाटिया ने अपनी आगामी फिल्म 'ओडेला 2' से बहुप्रतीक्षित फर्स्ट लुक शेयर किया। लुक से पता चलता है, कि एक्ट्रेस भगवान शिव की अनुयायी का किरदार निभा रही हैं। 

Tamannaah Bhatia | Instagram

जिसका नाम 'शिव शक्ति' है। फर्स्ट लुक शेयर करते हुए उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया,''हर हर महादेव! हैप्पी महाशिवरात्रि!"

Tamannaah Bhatia | Instagram

यह मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म साल 2022 में आई फिल्म 'ओडेला रेलवे स्टेशन' का सीक्वल है। पोस्टर में तमन्ना का एक अलग अवतार दिख रहा है।

Tamannaah Bhatia | Instagram

पोस्टर में देखा जा सकता है कि तमन्ना ने एक हाथ में डमरू लिया है, माथे पर चंदन लगाया है और एक हाथ में लाल-पीली मौली से रंगी लकड़ी पकड़ी है।

Tamannaah Bhatia | Instagram

जैसे ही ने एक्ट्रेस यह लुक शेयर किया,दर्शकों के बीच यह देखने की उत्सुकता बढ़ गई है कि तमन्ना भाटिया फ़िल्म 'ओडेला 2' में कैसा प्रदर्शन करने वाली हैं।

Tamannaah Bhatia | Instagram

आपको बता दें, कि फिल्म की शूटिंग काशी में हो रही है। अभिनेत्री अक्सर काशी से तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। निर्देशक अशोक तेजा द्वारा निर्देशित यह फिल्म डी. मधु ने प्रोड्यूस और संपत नंदी ने क्रिएट की है।

Tamannaah Bhatia | Instagram

फ़िल्म 'ओडेला 2' के अलावा, तमन्ना भाटिया जॉन अब्राहम के साथ फ़िल्म 'वेदा' में भी नजर आएंगी।

Tamannaah Bhatia | Instagram