सुनील ग्रोवर ने सलमान और शाहरुख के गुस्से पर किया खुलासा, कही अहम बात

Anzar Hashmi

सुनील ग्रोवर की इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान है। कॉमेडी से लेकर सीरियस रोल को भी उन्होंने बेहतर तरीके से निभाया है। सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा शो में डॉक्टर गुलाटी बनकर लोगों को खूब हंसाया है।

Sunil Grover | Social Media

वहीं फिल्म ‘जवान’ में उन्होंने नेगेटिव रोल भी किया है। सुनील ग्रोवर ने बड़े-बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है। अब उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो शाहरुख खान और सलमान खान के फैन हैं, जिन्हें वो कभी नाराज नहीं करना चाहते।

Sunil Grover | Social Media

सुनील ग्रोवर ने पिछले साल आई ‘जवान’ फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम किया था। वहीं साल 2019 में आई फिल्म ‘भारत’ में उन्होंने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर किया। सुनील ग्रोवर से एक इंटरव्यू में फेमस पर्सनैलिटी की मिमिक्री करके कमेंट करने में रिस्क को लेकर पूछा गया।

Sunil Grover | Social Media

उन्होंने बताया कि "आप उनको इस तरह कॉपी करें कि उन्हें हर्ट न हो। खासकर उस वक्त जब बात सलमान खान और शाहरुख खान जैसी बड़ी पर्सनैलिटी हो।"

Sunil Grover | Social Media

सुनील ने कहा, “यहां खूबसूरत बात ये है कि मैं उनका फैन हूं। मुझे उनके साथ काम को लेकर मजा आता है। अगर मैं उनका फैन हूं तो ऐसा कुछ नहीं कहूंगा। जिससे वो नाराज हो जाएं, क्योंकि मैं उन्हें पसंद करता हूं।"

Sunil Grover | Social Media

इसके अलावा, अगर आप किसी को पसंद नहीं कर रहे हैं। तो आप उनको ठीक से कॉपी नहीं कर सकते हैं, लेकिन अगर कोई बात सही नहीं बैठती है। या कुछ गलत हो जाता है, तो मैं उनकी सारी डांट सुनने के लिए भी तैयार रहता हूं।”

Sunil Grover | Social Media

इसके साथ ही सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा से लड़ाई के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “काफी गैप आ गया बीच में, अब ऐसा कुछ नहीं है। कुछ चीजें किस्मत में होती है।"

Sunil Grover | Social Media

सुनील ग्रोवर ZEE5 पर स्ट्रीम होने वाली थ्रिलर कॉमेडी वेब सीरीज ‘सनफ्लावर 2’ में भी नजर आने वाले हैं।

Sunil Grover | Social Media