Sonam Kapoor ने खोल दिया Anil Kapoor की फिटनेस का राज़, बताया ऐसा क्या करते हैं पिता

Abhay Tripathi

जिस तरह अमिताभ बच्चन की एनर्जी युवा अभिनेताओं को शर्मसार कर देती है, उसी तरह एक और बॉलीवुड अभिनेता हैं जिनकी फिटनेस आज भी लोगों को हैरान कर देती है।

Anil Kapoo | Instagram

अनिल कपूर आज भी रितिक रोशन से लेकर रणवीर सिंह तक हर एक्टर के साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने इसका राज खोला है। इसी के साथ उन्होंने अपने चाचा बोनी कपूर और संजय कपूर का भी जिक्र किया है।

Anil Kapoor, Sanjay Kapoor Boney Kapoor | www.raftaar.in

सोनम ने कहा, 'मेरे पिता बहुत अनुशासित हैं। वे धूम्रपान नहीं करते, शराब नहीं पीते, उन्हें कोई लत नहीं है। लेकिन बोनी कपूर जिंदगी को भरपूर जीना पसंद करते हैं, वह खूब खाना पसंद करते हैं और कभी-कभी शराब पीना भी पसंद करते हैं।

Anil Kapoor& Sonam Kapoor | Instagram

संजय काका भी ऐसे ही हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे सभी इस उम्र में भी स्वस्थ और अच्छे दिखने वाले पुरुष हैं।

Sanjay Kapoor | Instagram

सोनम ने अनिल कपूर की फिटनेस और नशा न करने का श्रेय अपनी मां को दिया है। सोनम ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मेरी मां ने सबसे पहले मुंबई में पर्सनल ट्रेनिंग के लिए जिम शुरू किया था।

Anil Kapoor | Instagram

इसलिए मुझे आपको यह बताने की जरूरत नहीं है कि वह कितनी फिटनेस फ्रीक हैं। मेरे पिता कभी-कभी व्यायाम से थक जाते हैं लेकिन माँ उस समय उन्हें अच्छा प्रोत्साहन देती हैं। वह एक आदर्श भारतीय पत्नी हैं।'

Anil Kapoor with wife | Instagram

फिल्म 'जोया फैक्टर' के बाद सोनम कपूर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया। इसके बाद वो अनुराग कश्यप और अनिल की फिल्म 'AK vs AK' में नजर आईं। बाद में सोनम ने 2023 की फिल्म ''ब्लाइंड'' से वापसी की लेकिन फिल्म को दर्शकों द्वारा ज्यादा पसंद नहीं किया गया। 

Sonam Kapoor | Pinterest

अनिल कपूर हाल ही में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' में नजर आए। उनके काम को काफी सराहा गया।

Anil Kapoor | Instagram